{"_id":"6580394637a93d231604abad","slug":"as-the-weather-becomes-cold-pollution-in-the-atmosphere-increases-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11929-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम सर्द होने के साथ ही वायुमंडल में बढ़ा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम सर्द होने के साथ ही वायुमंडल में बढ़ा प्रदूषण
Mon, 18 Dec 2023 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 18 Dec 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम सर्द होने के साथ ही वायुमंडल में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे होने के साथ बर्फीली हवा चलने के कारण वातावरण में नमी से वायु गुणवत्ता का सूचकांक बढ़ गया है। सुबह और शाम इसका स्तर अधिक देखने को मिल रहा रहा है। ऐसे में सुबह-शाम टहलने वालों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।
पिछले तीन दिन से एक्यूआई 160 के आसपास बना हुआ है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिजिशियन डॉ. एएम भाष्कर कहते हैं कि सुबह 3-4 किलोमीटर टहलने से शरीर दिनभर तरोताजा रहता है, लेकिन जब बात सर्दियों में सुबह टहलने की हो तो थोड़ा सजग होने की जरूरत है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में सुबह टहलने पर जरा सी लापरवाही या ढिलाई आपको भारी पड़ सकती है।
ठंडी हवा व उसमें मौजूद नमी बीमारी का कारण बन सकती है। साथ ही सुबह स्मॉग और धुंध भी ज्यादा होती है, जो सांस के जरिये शरीर के अंदर चली जाती है। फिर यही ठंडी हवा और जहरीली गैसें हार्ट और लंग्स से जुड़ी बीमारियों का कारण बनती हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि वातावरण में नमी के चलते वायुमंडल में फैला कण ऊपर नहीं जा पा रहा है। इसके चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में सुबह शाम टहलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता
केएमसी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के क्रिटीकेल केयर विशेषज्ञ डॉ. एसएम रफीक का कहना है कि सर्दियों में मॉर्निंग वाक पर जाने से दिल के मरीजों को पूरी तरह से बचना चाहिए। असल में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।