फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   As soon as the government changed in Nepal, the convenience on the border increased

नेपाल में सरकार बदलते ही सीमा पर बढ़ी सहूलियत

Mon, 19 Jul 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
As soon as the government changed in Nepal, the convenience on the border increased
भारत-नेपाल सीमा पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
नेपाल में सरकार बदलते ही सीमा पर बढ़ी सहूलियत
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। कोविड-19 की वजह से लंबे समय से भारत-नेपाल सीमा सील है। पहले लोगों को इलाज, विवाह, रिश्तेदारी, रोजगार आदि के सिलसिले में नेपाल जाने में परेशानी होती थी। अब नेपाल में सरकार बदलते ही सोनौली सीमा पर नेपाल जाने वाले भारतीयों को शर्तों के आधार पर छूट मिलने लगी है।

भैरहवा के आंख अस्पताल तक जाने वाले भारतीय नागरिकों को आईडी, प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नेपाल जाने की इजाजत दी जा रही है। बरातियों को भी दूल्हे के साथ नेपाल जाने की छूट मिल रही है। इसके पहले मरीजों को वापस भेज दिया जाता था। शादी के लिए केवल दूल्हे और परिजनों को अनुमति मिल रही थी। शर्तों के साथ नेपाल जाने की छूट मिलने के बाद सोमवार सुबह से ही सीमा पर भीड़ देखने को मिली। अति आवश्यक काम से नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों को आईडी दिखाने पर प्रवेश मिला। जबकि बरातियों को दूल्हे के साथ नेपाल के इंट्री मिली। व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि पिछले साल मार्च से बंद भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस का ऐसा सहयोग कभी देखने को नहीं मिला, जैसा रविवार को दिखा। सोनौली ट्रांसपोर्ट एंड एजेंट संघ के अध्यक्ष सुरेश मणि त्रिपाठी बताया कि दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग दोनों तरफ जरूरी काम से आते-जाते हैं। नेपाल में दूसरी सरकार बनने के बाद लोगों में नई आशा जगी है। उम्मीद है कि जल्द ही सीमा खुलने का रास्ता साफ हो जाए। चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्रत कुमार सिंह के अनुसार शादी के लिए दूल्हे के साथ नेपाल जाने वाले बरातियों को भी प्रवेश मिलने लगा है। गंभीर मरीजों को भी नेपाल में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed