फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   As soon as the doors opened, devotees came to see Maa Durga with cheers.

पट खुलते ही जयकारे के साथ मां दुर्गा का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 03 Oct 2022 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
As soon as the doors opened, devotees came to see Maa Durga with cheers.
सिसवा के दूरभाष केंद्र दुर्गा पूजा समिति पर स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
पट खुलते ही जयकारे के साथ मां दुर्गा का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

महराजगंज। नवरात्रि के सातवें दिन रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही दर्शन के लिए पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के दुर्गा माता मंदिर के अलावा सक्सेना चौराहा, हनुमानगढ़ी, अमरूतिया, चौक रोड, मउपाकड़ आदि स्थानों में प्रतिमा स्थापित की गई है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
ग्रामीण क्षेत्र में भी मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में सजी है। मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा का पट खुला तो जयघोष से वातावरण गूंज उठा। सबसे अधिक भीड़ मउपाकड़ में रही। पूजा समिति द्वारा देवी दर्शन एवं पूजा के लिए महिला एवं पुरूषों के लिए अलग अलग कतार बनायी गई। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस कर्मी सतर्क हैं। सिसवा कस्बे में भी कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। घुघली क्षेत्र के हरखा गांव में दुर्गा पंडाल में भीड लगी रही। यहां पट खुलते ही दर्शन के लिए हरखी, निपनियां, खपरधिक्का आदि गांव से श्रद्वालु पहुंचे। इस दौरान पिंटू, अभिनव, सन्हू प्रसाद, चंदन, अनूप, जूगनू, सिद्वांत, निवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोरखा समाज ने फूलपत्ती कार्यक्रम आयोजित किया
नौतनवां। कस्बे के मिलिट्री कैंप परिसर स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में रविवार को गोरखा समाज समिति द्वारा फूलपत्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कन्याओं का नौ देवियों के रूप में पूजन किया गया। परंपरा के अनुसार भतुआ फल की बलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखा समाज के लोग दुर्गा पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व के सप्तमी तिथि को फूलपत्ती कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसमें समाज के लोग गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हैं। समाज की नौ कन्याओं को मां दुर्गा के रूप में सजाते हैं।

पुरोहित गणेश उपाध्याय ने बताया कि नवरात्रि की सप्तमी को मां काली को भतुआ की बलि दी जाती है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, जिलाध्यक्ष गोरखा समाज मनोज कुमार राना, कैप्टन हरि बहादुर गुरुंग, कैप्टन डमर बहादुर गुरुंग, सूबेदार मेजर हेम बहादुर गुरुंग, गणेश थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed