फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   As soon as the bow broke, the pandal echoed with the cheers of Siya Ram

Maharajganj News: धनुष टूटते ही सियाराम के जयकारे से गूंजा पांडाल

Sun, 02 Mar 2025 04:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Mar 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
As soon as the bow broke, the pandal echoed with the cheers of Siya Ram
अड्डा बाजार। कौलही में चल रहे विष्णु यज्ञ के दौरान कलाकारों ने धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन किया। रावण-बाणासुर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद सराहनीय रहा। धनुष टूटते ही सियाराम के जयकारे से पांडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

मंचन किया कि राजा जनक के यज्ञशाला में बहुत से राजा के अलावा राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र पहुंचे। तभी रावण भी पहुंच गया। निमंत्रण नहीं मिलने के चलते राजा जनक से नाराजगी व्यक्त किया। रावण से कुछ ही देर पहले बाणासुर वहां पहुंच चुके थे। रावण और बाणासुर के बीच संवाद दर्शकों को पसंद आया। घोषणा किया गया कि जो शिवजी के पिनाक धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा।
विज्ञापन

सीता उसी का वरण करेंगी। कई भी राजा धनुष हिला तक नहीं सका। राजा जनक ने अधीर होकर अपनी घोषणा पर पछतावा व्यक्त किया। विश्वामित्र का आदेश पाकर राम ने शिव धनुष को प्रणाम किया और उसे उठा लिया। राम के हाथों धनुष टूटते ही जयकारे गूंज उठे। सीता ने राम के गले में वरमाला डाल दी। शिव धनुष टूटने की खबर पाकर क्रोधित परशुराम पहुंचे। लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखा संवाद मनोहरी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed