{"_id":"68e6c0bf5e344ffadc0d2cdf","slug":"arya-became-the-station-head-of-grp-anandnagar-for-a-day-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-161374-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जीआरपी आनंदनगर की एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं आर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जीआरपी आनंदनगर की एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं आर्या
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करतीं आर्या।
फरेंदा। मिशन शक्ति फेस-5.0 के तहत बुधवार को चंद्रा चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की छात्रा को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आनंदनगर थाने का प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने अभिलेख देखे और स्टेशन परिसर का भ्रमण कर यात्रियों से पूछताछ की।
फरेंदा कस्बे के चंद्रा चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की कक्षा सात की छात्रा आर्या जायसवाल को थानाध्यक्ष राजकुमार ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। आर्या ने इसके बाद थाने के अपराध रजिस्टर को देखा। अन्य अभिलेख देखने के बाद पुलिस बल के स्टेशन परिसर में भ्रमण कर यात्रियों से पूछताछ की।
थानाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि मिशन शक्ति फेस-5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजन छात्राओं को पुलिस व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव कराते हैं, और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान कालिका प्रसाद, हरेंद्र कुमार गौड़, सदरे आलम, देवेंद्र यादव मौजूद रहे।