फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ARTO seizes vehicle; FIR to be registered against school.

Maharajganj News: एआरटीओ ने सीज किया वाहन, स्कूल पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Fri, 17 Jul 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
ARTO seizes vehicle; FIR to be registered against school.
डीएल अवधि समाप्ति के बाद भी स्कूल बस चलाता मिला दिव्यांग
विज्ञापन

महराजगंज। मिशन सेफ फ्यूचर के तहत जांच में डीएल अवधि समाप्ति होने के बाद भी दिव्यांग चालक एक निजी स्कूल का वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। एआरटीओ ने वाहन सीज करते हुए परिवहन विभाग जिला मुख्यालय भेज दिया। साथ ही डीआईओएस व बीएसए को पत्र भेजकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की सिफारिश की है। पूरी कार्रवाई व शिक्षा विभाग के दोनों अधिकारियों को सिफारिश पत्र जारी करने की रिपोर्ट डीएम को प्रेषित किया है।
शासन व राज्य परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में एक जुलाई से प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। इसमें दो टीमें लगी हैं। बृहस्पतिवार को एआरटीओ टीम के साथ फरेंदा बाइपास मार्ग पर जांच कर रहे थे। एक निजी स्कूल को एआरटीओ ने रोककर जांच कराई तो स्कूल वाहन मानक विहीन मिला। इस स्कूल वाहन को संचालित करने वाला एक पैर से दिव्यांग था साथ ही उसके डीएल की अवधि भी पूरी हो चुकी थी। एआरटीओ ने वाहन सीज कराकर जिला मुख्यालय भेजा और स्कूल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का सिफारिशी पत्र बीएसए सुरजीत कुमार सिंह व डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा को भेजा।
विज्ञापन

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फरेंदा में एक स्कूल वाहन विभागीय जांच में दुरुस्त नहीं मिला। स्कूल प्रबंधन एक दिव्यांग से वाहन चलवा रहे थे। ऐसे में वाहन सीज कर बीएसए व डीआईओएस को पत्र भेजा गया कि उक्त स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed