फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Artists staged the killing of Tadka

Maharajganj News: कलाकारों ने ताड़का वध का किया मंचन

Mon, 02 Jun 2025 07:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 02 Jun 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Artists staged the killing of Tadka
भिटौली। परतावल क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग में रुद्र महायज्ञ के दौरान रविवार को रामलीला मंचन में कलाकारों ने ताड़का वध का मंचन किया। दंडक वन में भगवान श्रीराम और राक्षसी ताड़का के बीच युद्ध होता है, जिसमें मारीच व सुबाहु की बहन राक्षसी ताड़का का भगवान श्रीराम वध कर देते हैं। इससे सभी ऋषि मुनि प्रसन्न हो जाते हैं। इसके बाद ताड़का के दोनों भाई मारीच और सुबाहु के साथ भगवान श्रीराम का युद्ध होता है। इस युद्ध में भगवान श्रीराम का बाण लगने से मारीच सौ योजन दूर जाकर गिरता है व सुबाहु मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। रामलीला में ताड़का का वध देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। उसके वध का दृश्य देखकर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। यज्ञ समिति के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजनरारायन ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इसमें सभी लोगों को सहयोग स्वरूप सम्मिलित होना चाहिए। इस अवसर पर रमेश पटेल, सुरेंद्र पटेल, परदेशी, भृगुनाथ पटेल, राधेश्याम गुप्ता, संजय पटेल, विश्वकर्मा गौड़ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed