फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arrival of apples from Himachal begins, prices of Kashmiri apples fall

Maharajganj News: हिमाचल से सेब की आवक शुरू, कश्मीरी के घटे दाम

Sun, 03 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Arrival of apples from Himachal begins, prices of Kashmiri apples fall
हनुमानगढ़ी चौराहे पर फल की खरीदारी करते लोग।  
महराजगंज। फल बाजार में कश्मीरी सेब के भाव घट गए हैं। अब तक बाजार में सिर्फ कश्मीर से सेब पहुंच रहा था, जिसके कारण इसके भाव आसमान पर थे। अब हिमाचल की मंडी से भी सेबों की आवक शुरू होने से दाम घटे हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में कश्मीरी व हिमाचल के सेब में प्रति किलो महज 20 से 25 रुपये का अंतर ही रह गया है। रेट के घटने का प्रभाव बिक्री पर भी दिख रहा है। अबतक जहां सेब और अनार बजट से बाहर थे अब बजट में आने से बिक्री तेज हुई है। मुख्यालय हनुमान गढ़ी पर फलों के बड़े विक्रेता सूरज निगम ने बताया कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े से हिमाचल की मंडी से सेब पहुंचने लगा, जिसके कारण इस समय कश्मीरी सेब 135-140 रुपये किलो तो हिमाचल का सेब 110-125 रुपये किलो बिक रहे।
विज्ञापन

जुलाई माह शुरू हुआ तो कश्मीरी सेब 250 रुपये किलो था। रेट घटने से सेब की बिक्री तेज हुई है। कारोबारी विनय निगम ने बताया कि आंध्र प्रदेश का केला बाजार में पहुंचने के कारण स्थानीय केले का भाव भी घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले केला स्थानीय ही बाजार में था जो 60-70 रुपये दर्जन बिक रहा था। आंध्रप्रदेश से केला आवक शुरू होने से दोनों के रेट-45-50 रुपये दर्जन हुए हैं। फल विक्रेता वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि अब तक तमिलनाडु से नाशपाती आ रहा था जो 100 रुपये किलो बिक रहा था, लेकिन अब पश्चिम बंगाल के कलकत्ता से नाशपाती पहुंच रहा, जिससे रेट 60 रुपये पहुंच गया है।
कारोबारी मनीष व धर्मेन्द्र मद्धेशिया ने बताया कि पश्चिम बंगाल से अनानास आ रहा है। इससे बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed