{"_id":"65f6e699e4400af5de0bb2c6","slug":"arogya-mela-some-arrived-groaning-with-stomach-ache-and-some-troubled-with-shortness-of-breath-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118048-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : कोई पेट दर्द से कराहते पहुंचा तो कोई सांस फूलने से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : कोई पेट दर्द से कराहते पहुंचा तो कोई सांस फूलने से परेशान
Sun, 17 Mar 2024 06:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 17 Mar 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है। रविवार को सिसवा सीएचसी पर मेले का आयोजन तो किया गया था, लेकिन पीएचसी रुद्रापुर में मेला नहीं लगा।
सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जगह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले में मरीज पहुंचे थे। डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर, डॉ. मृत्युंजय गुप्ता, डॉ. डीएन सिंह की तैनाती है, लेकिन आरोग्य मेले में डॉ. मृत्युंजय गुप्ता ही मरीजों का इलाज करते नजर आए। फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय ने बताया कि सभी दवाएं उपलब्ध हैं। रायपुर निवासी मरीज सुभावती देवी (70) को सांस फूलने की बीमारी है। दूसरी बार आरोग्य मेले में इलाज के लिए आई थीं। उन्हें इलाज से रोग में लाभ मिल रहा है। बीजापार निवासी निर्मला (50) को पैर में दर्द, मनसाछपरा निवासी सैरुन निशान को पेट में दर्द की समस्या थी। ग्राम गंगौली निवासी फेकनी देवी (65) को गंभीर अवस्था में परिजन अस्पताल लाये थे, उन्हें पेट के रोग के साथ झटका आ रहा था। जिसे चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रभारी चिकत्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्या सागर ने बताया कि बैठक में हूं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंदी व रुद्रापुर के पीएचसी में आरोग्य मेले का आयोजन नहीं हुआ था। सीएचसी पर ही मरीजों का इलाज हुआ।