फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arogya Mela: Lack of specialist doctors causes problem in treatment

आरोग्य मेला : विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से इलाज में दिक्कत

Sun, 18 May 2025 06:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 May 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Lack of specialist doctors causes problem in treatment
महराजगंज। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। गर्मी और लू के प्रकोप के चलते उल्टी-दस्त, बुखार, त्वचा रोग, दाद-खुजली जैसे लक्षणों से परेशान मरीज मेले में इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण कई मरीजों का संतोषजनक इलाज नहीं हो सका। लोक विद्यापीठ नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. मुकेश कुमार सुबह 11 बजे से मरीजों का इलाज करते नजर आए। गांव के आदित्य ने बताया कि उसे उल्टी-दस्त हो रहा है।
विज्ञापन

निजी क्लिनिकों में इलाज से लाभ न मिलने पर मेले में आया। ममता ने बताया कि खुजली की क्रीम नहीं मिली है। कुछ दवाएं मिली हैं। डॉक्टर ने दवाएं दीं और सुझाव दिया कि यदि आराम न हो तो जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जदहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12 बजे डॉ. सौरभ सहानी मरीजों का इलाज कर रहे थे। मीनाक्षी ने बताया कि लू लगने के कारण बुखार है। खून की जांच किए बिना ही डॉक्टर ने दवाएं दे दीं और सलाह दी कि अगर आराम न मिले तो जिला अस्पताल जाएं। ज्ञानती ने बताया कि उसे दाद की समस्या है और मेले में विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण सही इलाज नहीं मिल पाया। केवल एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं, लेकिन लगाने की क्रीम उपलब्ध नहीं थी।
हरिहरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 1:20 बजे डॉ. सतेंद्र कुमार मरीजों की जांच कर रहे थे। मरीज देवेंद्र ने बताया कि तेज धूप के कारण उसे उल्टी-दस्त की समस्या है। कई जगह इलाज कराने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला, लेकिन मेले में डॉक्टर ने ओआरएस और दवाएं दी और गर्मी से बचने की सलाह दी। वहीं, सावित्री ने बताया कि उसकी छह वर्षीय बेटी को बुखार और उल्टी-दस्त है। डॉक्टर ने दवाएं दी और जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी।

डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं की मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।अस्पतालों में भीषण गर्मी और लू से संबंधित आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed