{"_id":"667760255676fb89c8063e64","slug":"are-suffering-the-consequences-of-not-wearing-helmet-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-125183-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हेलमेट नहीं लगाने का भुगत रहे खामियाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हेलमेट नहीं लगाने का भुगत रहे खामियाजा
विज्ञापन
एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर एक बाईक पर बिना हेलमेट के तीन सवारी बैठा कर जाता युवक।संवाद
-दो साल में दुर्घटना में 425 की मौत में 117 बगैर हेलमेट वाले बाइक सवार थे
-सिर में चोट लगने से हुई अधिकतर मौतें
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज। सड़क हादसे में सिर में लगी चोट मौत की वजह बनती है। आकड़े बताते हैं कि दो साल में 117 दो पहिया वाहन सवारों की मौतें हेलमेट नहीं लगाने के कारण सिर में गहरी चोट आने से हुई। यदि ये लोग हेलमेट लगाए होते तो इनकी जान बच सकती थी। दो साल में 425 दो पहिया वाहन सवारों की मौत हो चुकी है।
महराजगंज से होकर हाईवे फरेंदा सोनौली हाईवे को जोड़ता है। इस पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है। इस वजह से रोजाना हाईवे पर हादसे होते हैं। आकड़ों के अनुसार दो साल के दौरान कुल 776 हादसे हुए, इनमें 425 लोगों को जान गंवानी पड़ी। हादसों में जो लोग जान गवां रहे हैं, उनमें बिना हेलमेट के 117 वाहन चालक शामिल रहे हैं। हेलमेट न लगाने से उनको यह गहरी चोट आई। इनमें युवाओं की संख्या सर्वाधिक है।
हेलमेट पहनने के लिए पुलिस सख्ती करती है। चालान होते हैं, फिर भी लोग हेलमेट नहीं लगाते। कई दफा तो हेलमेट बाइक पर टंगा होता है, लेकिन पहनते नहीं हैं। यही वजह है कि हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के बाद जान चली जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
केस नंबर एक-
-18 जून को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा लाला निवासी निखिल पासवान 21 अपने मित्र बंटी 24 की बाइक पर बैठकर भटहट किसी काम से गए थे। वापस आते समय गोधवल चौराहे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। डाॅक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया था।
-- -- -- -- -- --
केस नंबर दो-
18 जून को भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भिसवा निवासी चंद्रेश (24) चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौलियां निवासी रिश्तेदारी में गया था। मिश्रौलिया से अपने घर भिसवा जाने के लिए निकला था, अभी वह चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी टोला बरगदहवा स्थित पुलिया के पास पहुंचा था, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इलाज के लिए जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -
केस नंबर तीन-
आठ जून को पिपरा गांव के पूरब ठूठीबारी नौतनवा मार्ग पर बुधवार की शाम एक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक से रामबचन निवासी ग्राम हरपुर थाना बरगदवा सिरौली जा रहे थे। पिपरा और पड़ियाताल मंदिर के बीच अनिल यादव की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
-- -- -- -- -- -- -- --
केस नंबर चार-
-नौ जून को कोठीभार थाना के ग्रामसभा रामपुरवां निवासी अंकुर सिंह का कुशीनगर जिले के हाटा चौराहे पर मार्ग दुर्घटना में मौत हुई थी। अंकुर सिंह पत्नी पूनम और बेटे अंशु के साथ ससुराल कुशीनगर जा रहे थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जाता है। हेलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों का चालान भी किया जाता है।
- अरुणेंद्र प्रताप सिंह, यातायात प्रभारी