फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arbitrariness of e-rickshaw drivers, fighting for rides

Maharajganj News: वाहन चलाना होगा महंगा, टोल टैक्स का बढ़ेगा बोझ

Sat, 30 Mar 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of e-rickshaw drivers, fighting for rides
महराजगंज/नौतनवा। एक अप्रैल से वाहन चलाना और महंगा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल टैक्स में वृद्धि करेगा। इससे टोल प्लाजा से होकर आने-जाने वाले वाहनों को आठ से 10 फीसदी अधिक टोल टैक्स देना होगा।
विज्ञापन

जिले में नौतनवा, सेमरा व धानी रोड पर टोल प्लाजा हैं। रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। टोल टैक्स बढ़ने से जेब पर बोझ बढ़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से हर साल एक अप्रैल से टोल टैक्स में वृद्धि की जाती है। इस वर्ष भी एक अप्रैल से नई दरें लागू हो जाएंगी, जिससे टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आठ से 10 फीसदी अधिक टोल टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन

पहले कार, जीप, वैन का एक तरफ से 35 रुपये, दोनों तरफ का 50 रुपये और एक माह के पास का 1165 रुपये लगता था। अब एक तरफ से 35, दोनों तरफ से 55 रुपये लगेंगे। पिकअप, मिनी बस का पहले 55, वापसी में 85 रुपये लगता था। अब एक तरफ से 60 रुपये और आने जाने पर 85 रुपये लगेंगे। इसी तरह बस, ट्रक टू एक्सल का पुराना रेट एक तरफ का 120, आने जाने का 175 व महीने के पास का 3940 रुपया लगता था। नए रेट में एक तरफ से 120 रुपये व वापसी पर 180 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस, ट्रक थ्री एक्सल का पहले एक तरफ का 130 आने-जाने का 195 लगता था, लेकिन अब एक तरफ का 130 और आने जाने के 200 रुपये लगेंगे। ट्रक फोर एक्सल से 6 एक्सल का पहले एक तरफ का 185 और दोनों तरफ का 280 रुपये लगता था, लेकिन अब नए रेट में एक तरफ का 190 और दोनों तरफ के 285 रुपये लगेंगे। ट्रक, ट्रेलर आदि 7 एक्सल में पहले एक तरफ का 225 और दोनों तरफ का 340 लगता था, लेकिन अब एक तरफ का 230 और दोनों तरफ का 345 रुपये लगेगा। कुल मिलाकर 5 से 10 रुपये तक की वृद्धि हुई है। टोल प्लाजा मैनेजर विक्रम सिंह ने बताया कि टोल टैक्स की नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed