फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Appointment letter will be distributed to 134 candidates tomorrow

134 अभ्यर्थियों को कल वितरित होगा नियुक्ति पत्र, तैयारी में जुटे जिम्मेदार

Wed, 21 Jul 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Appointment letter will be distributed to 134 candidates tomorrow
134 अभ्यर्थियों को कल वितरित होगा नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

महराजगंज। 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में काउंसिलिंग कराने वाले 134 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
शासन ने 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जून के अंतिम सप्ताह में जिले में रिक्त 144 सीटों के सापेक्ष 134 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई थी। काउंसिलिंग के बाद से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने की उम्मीद थी, लेकिन शासन स्तर से निर्णय न होने से मामला लटका था। अब शासन ने 23 जुलाई को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के निर्देश दिए हैं। पुरुष वर्ग के 58, महिला वर्ग की 49 तथा विशेष आरक्षण वाले 27 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिले में चयनित किए गए 134 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बीएसए ने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरण कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागीय जिम्मेदारों की तैनाती की जाएगी। बीईओ व पटल सहायकों की देखरेख में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

10 सीटें रह गई थीं रिक्त
जिले में कुल 144 सीटों के सापेक्ष काउंसिलिंग कराई गई थी। 10 सीटें रिक्त रह गई थीं। रिक्त सीटों में पुरुष वर्ग की आठ, महिला वर्ग तथा विशेष आरक्षण वाली दो-दो सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed