फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Applicants will also be able to survey the housing scheme themselves

Maharajganj News: आवेदक खुद भी कर सकेंगे आवास योजना का सर्वे

Sat, 16 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Applicants will also be able to survey the housing scheme themselves
महराजगंज। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे बदले नियमों के साथ जल्द शुरू होगा। इसके लिए परियोजना निदेशक कार्यालय ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से सर्वेयरों की तैनाती की कवायद शुरू हो गई है। इनकी तैनाती के बाद सर्वे का काम शुरू होगा। इस बार अभिकरण एप के माध्यम से लोगों को खुद भी सर्वे करने का मौका देगा। ई-केवाईसी व ग्राम सभाओं की मैपिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन की अनुमति से सर्वे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बार सर्वे के लिए एप लांच कर सेल्फ सर्वे का लाभ भी आवेदक को उपलब्ध कराए जाने की तैयारी है। विभाग का मानना है कि इससे योजना में पारदर्शिता आ सकेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना 2017 से चल रही है। इस बार शासन स्तर से इसमें काफी बदलाव किए गए हैं, जिससे इसमें पारदर्शिता लाई जा सके। पात्रता की शर्तें भी बदल दी गई हैं। प्रशिक्षण देकर प्रधानों को जानकारी भी दी जा चुकी है। अब विभाग की ओर से सर्वे शुरू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

इन तैयारियों के बीच सेल्फ सर्वे की सुविधा आवेदक को उपलब्ध कराने के लिए एक एप भी लांच कर दिया गया है। आवेदक एप की मदद से स्मार्टफोन के जरिए सर्वे सबमिट व अपलोड करने में सक्षम हो जाएंगे। आवेदक को मोबाइल में आवास प्लस सर्वे 2024 एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद व अपना या अन्य किसी का भी सर्वे कर सकेंगे। एप में सबसे पहले आवेदक को आधार नंबर की इंट्री करनी होगी। आधार नंबर सही होने पर एप आगे फीडिंग की अनुमति देगा। इसके बाद व्यक्तिगत विवरण, बैंक खाता नंबर, जाॅब कार्ड विवरण फीड करना रहेगा। इसके बाद पुराना अथवा जर्जर आवास, जिसमें आवेदक का परिवार रह रहा है उसकी फोटो अपलोड करनी होगी। उक्त प्रक्रिया के पीछे विभाग का ध्येय है कि योजना और पारदर्शी बन सके तथा सर्वे के आधार पर लाभ से वंचित होने की शिकायत आवेदक न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे इस बार आवेदक खुद भी कर सकेंगे। आवास प्लस सर्वे एप इसी उद्देश्य के लिए बनाई गई है। सेल्फ सर्वे व्यवस्था से आवेदक आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा सकेंगे। उनकी संतुष्टि भी प्रक्रिया के तहत हो जाएगी। सर्वे की अनुमति शासन से मिलने के बाद एप कार्य करने लगेगा और क्रियाशील कर दिया जाएगा।
- रामदरश चौधरी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed