फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Applicants are not interested in taking the second and third loan of Swanidhi Yojana.

Maharajganj News: स्वनिधि योजना का दूसरा व तीसरा ऋण लेने में आवेदकों की रुचि नहीं

Wed, 08 Nov 2023 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Applicants are not interested in taking the second and third loan of Swanidhi Yojana.
- दूसरा किस्त चुकता करने के बाद है तीसरे किस्त को प्राप्त करने की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहरी क्षेत्र में ठेला-खोमचा पर दुकान लगाकर अपने आजीविका को मजबूत बनाने के प्रयास में जुटे लोगों में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दूसरा व तीसरा ऋण प्राप्त करने में रुचि नहीं देखी जा रही है। इससे जहां विभागीय लक्ष्य को समय से पूरा करने में समस्या आ रही है, वहीं योजना की सार्थकता पर सवाल खड़ा हो रहा है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पहला ऋण प्राप्त करने वाले व्यक्ति को दस हजार रुपये, दूसरा ऋण प्राप्त करने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपये तथा तीसरा ऋण प्राप्त करने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। जिले के सभी 11 निकायों में अब तक 6560 लोगों को योजना के तहत 10 हजार का ऋण उपलब्ध कराया गया है। धन चुकता करने वाले लगभग 2000 लोगों को दूसरा ऋण भी बंटा है, मगर शेष लगभग 3560 लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

महज 10 प्रतिशत ने ही तीसरे ऋण में दिखाई रुचि
जिले के सभी 11 निकायों में लगभग 2000 लोगों ने दूसरा ऋण प्राप्त किया। इसमें से 221 लोगों ने अपना ऋण चुकता भी कर दिया। शेष 1800 ने न तो अपना ऋण चुकता किया और न ही उन्होंने तीसरे ऋण के लिए आवेदन किया। दूसरा ऋण प्राप्त करने वाले राहुल ने बताया कि ऋण चुकता न किए जाने की वजह से समस्या आई है, उसे जल्द ही चुकता कर तीसरा ऋण प्राप्त करने की दिशा में पहल होगी।
------------------------------------
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दूसरा व तीसरा ऋण प्राप्त करने में आवेदकों की ओर से रुचि नहीं ली जा रही है। इस प्रक्रिया को सुधारने व प्रगति को बढ़ाने के लिए सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed