फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aparajita

‘असुरक्षा का अहसास होने पर पुलिस हेल्पलाइन का लें सहयोग’

Sat, 10 Aug 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aparajita
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत हुई पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्रा। - फोटो : MAHARAJGANJ
‘असुरक्षा महसूस हो तो हेल्पलाइन का लें सहयोग’
विज्ञापन

एमपी पब्लिक स्कूल फरेंदा में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत लगी पुलिस की पाठशाला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/फरेंदा। बेटियों को कहीं भी असुरक्षा का अहसास हो तो वे तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दें। इसके लिए डायल 100, 1090 व 181 हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। यहां शिकायत करने वालों की पहचान भी गोपनीय रखी जाती है।
ये बातें शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता मुहिम के तहत शुक्रवार को एमपी पब्लिक स्कूल फरेंदा में आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने कही। उन्होंने छात्राओं को व्यवस्था से अवगत कराते हुए सुरक्षा की अनदेखी न करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन स्तर से अनेक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसका महिलाओं व छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 100, 108, 101 शुरू की गई है। महिलाएं शोषण के खिलाफ इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। अगर कहीं पड़ोस अथवा रिश्तेदारी में भी किसी महिला का शोषण हो रहा है तो उसकी मदद के लिए तत्काल सूचना हेल्प लाइन नंबर पर देनी चाहिए। सीओ ने कहा कि महिलाएं मोबाइल फोन पर अनचाही कॉल, व्हाट्सएप आदि पर की जा रही अभद्रता की शिकायत पुलिस से कर सकती हैं। सीओ ने कहा कि बैंक से संबंधित अपने कोई भी पिन कोड, अकाउंट नंबर किसी को न बताएं। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने यातायात के नियमों का पालन करने, नशे में गाड़ी न चलाने, तीन सवारी न बैठाने व हेल्मेट का प्रयोग करने का आह्वान किया। इसके अलावा सीट-बेल्ट आदि का प्रयोग करने व सावधानी पूर्वक वाहन चलाने का संदेश भी दिया। प्रधानाचार्य रायचन एंटोनी ने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षा अवश्य ग्रहण करनी चाहिए। इसके चलते महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों की जानकारी हो जाती है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का संचालन माया मणि ने किया। इस दौरान चौकी प्रभारी जगनरायन यादव, निरूपमा राय, रविकांत श्रीवास्तव, कविता जोसेफ, स्मिता राय, प्रवीण चंद्र, अमित सिंह, विक्की विलियम, दिव्यम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------------
छात्राओं ने रखी मन की बात
सुरक्षा की भावना जागृत होगी
यह अभियान छात्राओं की सुरक्षा, उत्तरदायित्व और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाता है। कार्यक्रम से आत्मविश्वास में वृद्धि व आत्म रक्षा के साथ ही जीवन पथ पर आगे बढ़ने का संदेश भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था लोधी, कक्षा 12
-----------------------
बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रयास
अपराजिता अभियान बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रयास है। पुलिस की पाठशाला से आत्म रक्षा के बारे में जानकारी मिली। साथ ही जागरूकता का संदेश भी मिला। कार्यक्रम के माध्यम से बहुत अच्छी जानकारी मिली, जो जीवन के लिए उपयोगी है।
शालिनी त्रिपाठी, कक्षा 11
--------------------------
महिलाएं अबला नहीं सबला हैं की जानकारी मिली
महिलाओं के साथ समाज में भेदभाव किया जाता रहा है लेकिन कार्यक्रम के माध्यम से महिला होने का महत्व व भीतर छिपी प्रतिभा के बारे में जानकारी मिली तो पता चला कि नारी अबला नहीं सबला होती है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।

अवंतिका सिंह, कक्षा 9
----------------------------------
यातायात के नियम के बारे में जानकारी मिली
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इससे यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में पता चला। हेल्मेट पहनने से बचाव की जानकारी भी लाभप्रद रही।
अनिका मलिक, कक्षा 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed