फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aparajita

पुलिस से डरने या बचने के बजाए मददगार बनें

Fri, 12 Jul 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Aparajita
नौतनवां स्थित माडर्न एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते स - फोटो : MAHARAJGANJ
पुलिस से डरें नहीं, निर्भीक हो कहें अपनी बात
विज्ञापन

माडर्न एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल नौतनवां में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत नौतनवां कस्बे के माडर्न एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी जानकारी दी गई।
क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने कहा कि छात्राओं से कहा कि अच्छा इंसान बनें और देश के विकास में सहयोग दें। हमारा देश और समाज तभी सशक्त बनेगा, जब यहां की महिलाएं शिक्षित, सेहतमंद और सशक्त होंगी। छात्राएं व महिलाएं खुद को अकेला महसूस न करें। हेल्प लाइन नंबर 1090 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। इसमें उनकी पहचान उजागर नहीं की जाती है। डॉयल 100 की सेवा भी लोगों की मदद के लिए बेहतर विकल्प है। पुलिस से डरने या बचने की बजाए सूचना देने में मददगार बनें। ताकि पुलिस बेहतर तरीके से अपना कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज का अभिन्न अंग है। जहां लोग खुद कानून का पालन नहीं करते, वहां पुलिस की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन पर घर से निकलें तो हेलमेट जरूर पहनें और कार से निकलें तो सीट-बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने आह्वान किया कि 18 साल से कम आयु वर्ग के बच्चे वाहन न चलाएं। उन्होंने छात्राओं को हमेशा आगे बढ़ने का संदेश दिया। कहा कि जीवन का एक लक्ष्य तय करके उसी को पाने के लिए मेहनत करें। सीओ ने छात्राओं के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें 1098 वूमेन हेल्पलाइन व डॉयल 100 के बारे में बताया।
विज्ञापन

एसएसबी की 66वीं बटालियन के इंस्पेक्टर रघुनाथ ने कहा कि हेल्पलाइन की मदद से आप अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने पर पहचान भी गोपनीय रहती है। छात्राओं से कहा कि 100 मिलियन स्माइल्स का मतलब हर चेहरे पर खुशी है। यह खुशी आप सभी के सहयोग से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौतनवां बिहागड़ सिंह यादव ने कहा कि पुलिस को मित्र की तरह समझें और मदद लें। यही नहीं, पुलिस की समय-समय पर मदद भी करें। उन्होंने कहा समाज में अनुशासन और लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए ही कानून बनाए गए हैं।
उप प्रधानाचार्य देश दीपक पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में अनुशासन और कानून के पालन से व्यक्ति आगे बढ़ता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान भालेंदु शुक्ला, रविनाथ त्रिपाठी, कमेश मणि, सन्नी सिंह, टीपी मिश्रा, कपिलदेव चौरसिया, रविंद्र सिंह, रामेश्वर दयाल, कंचन, सुनीता, कनक, अर्चना, नेहा आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रताप सिंह ने किया।
पाठशाला में बेहतर जानकारी मिली
12वीं कक्षा की छात्रा तमन्ना खान का कहना था कि पुलिस की पाठशाला में बेहतर जानकारी मिली। मन की झिझक दूर हुई। अब डर नहीं लगेगा। सुरक्षा संबंधी जानकारी बेहतर ढंग से दी गई।
हेल्पलाइन नंबर के बारें में बताया गया
12वीं की छात्रा शबनम खातून का कहना था कि हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी मिली। साथ ही नंबर के माध्यम से सेवा कैसे मिलती है। इसके बारें में विस्तार से बताया गया। यह अच्छा लगा।
मिली जानकारी से होगा लाभ
12वीं की छात्रा हरप्रीत कौर ने कहा कि सुरक्षा को लेकर मिली जानकारी भविष्य में काम आएगी। इससे काफी लाभ मिलेगा। ऐसे पाठशाला का आयोजन होते रहने की जरूरत है।

काफी आत्मबल मिला
11वीं कक्षा की छात्रा साक्षी का कहना था कि पुलिस की पाठशाला से काफी आत्मबल मिला है। सुरक्षा को लेकर किए सवालों का बेहतर जवाब मिला। इससे भविष्य में काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed