फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aparajita health

‘स्वस्थ शरीर ही पा सकता है बुराइयों पर विजय’

Tue, 20 Oct 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Aparajita health
अपराजिता के तहत महिला जागरूकता गोष्टि में मौजूद महिलाएं - फोटो : MAHARAJGANJ
‘स्वस्थ शरीर ही पा सकता है बुराइयों पर विजय’
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी में बोले वक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को निचलौल सीएचसी सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तब शरीर स्वस्थ रहेगा। जब शरीर स्वस्थ होगा तब हम सामाजिक बुराइयों पर काबू पा सकेंगे।
मुख्य अतिथि निचलौल एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने कहा कि सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए महिलाओं को स्वस्थ रहना जरूरी है। महिला को अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। नारी सशक्तीकरण की दिशा में अपराजिता तहत जारी अभियान कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने स्वस्थ रहने के सुझाव के साथ ही सुरक्षा संबंधी बिन्दुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि महिलाएं समय-समय पर अपना हीमोग्लोबिन सहित अन्य जरूरी जांच कराती रहें। व्यस्त दिनचर्या में खानपान का विशेष ध्यान रखें। सेहत का ध्यान रखने से अधिकतर महिलाओं में खून की कमी (एनिमिक) पाई जाती है। इसके साथ ही अपने लिए आराम का वक्त भी निकालें। डॉ. अंजली सिंह ने कहा कि महिलाएं यदि सामाजिक बुराइयों से लड़ना चाहती हैं तो वे अपने को स्वस्थ रखें। तभी वे अपराजिता बन सकती हैं। कार्यक्रम में 45 महिलाएं शामिल हुईं। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के अंत में नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान बीपीएम उमेश चंद्र यादव, बीसीपीएम परमेश्वर शाही, श्रवण कुमार के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोष्ठी में मिली जानकारी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी दूर
माधुरी राय ने कहा कि गोष्ठी में स्वास्थ्य संबंधी बेहतर जानकारी मिली है। भविष्य में यह जानकारी काफी काम आएगी। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आत्मबल मिलता है। रिंकी सिंह ने कहा कि अज्ञानता में तमाम तरह की बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे आयोजनों से काफी फायदा होगा। पूजा पासवान ने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने इस तरह की गोष्ठी से लाभ होगा। गोष्ठी में ज्ञानपरक जानकारी मिली। पूजा प्रजापति ने कहा कि अब स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं होगी। समस्याओं को दूर कराने का सटीक जवाब भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed