फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   anugrah money of 18 employee

ड्यूटी के दौरान दिवंगत 18 कर्मियों को मिलेगी अनुग्रह धनराशि

Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
anugrah money of 18 employee
ड्यूटी के दौरान दिवंगत 18 कर्मियों को मिलेगी अनुग्रह धनराशि
विज्ञापन

- अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जारी किया पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से मृतक अधिकारियों, कर्मियों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह धनराशि जारी कर दी है।
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से इस आशय का पत्र जारी करते हुए भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। इस सूची में महराजगंज जिले के 18 कर्मी शामिल हैं, जिनके परिजनों को अनुग्रह धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी सूची में बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मी घनश्याम, रामबली प्रसाद, घनश्याम चौबे, सुरेंद्र चौबे, नत्थू प्रसाद, भोलानाथ, राममूर्ति, कृषि विभाग के वनवारी लाल, भोला सिंह, माध्यमिक शिक्षा विभाग के साधूशरण, विश्वनाथ, ग्राम्य विकास विभाग तीरथ प्रसाद, भगवान यादव, सिंचाई विभाग साधुशरण यादव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मोहम्मद वकील, पशुपालन एवं डेयरी के कलीमुल्लाह, लघु सिंचाई के लल्लन प्रसाद, पशुपालन के कोमल के नाम शामिल हैं। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि शासन से जो दिशा निर्देश मिला है उसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed