फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anti-corruption team caught the police inspector taking a bribe of Rs 50,000.

UP: केस में एक धारा कम करने के लिए मांगे थे 50 हजार, महाराजगंज में रंगे हाथों घूस लेते दरोगा धराया

Sun, 11 Jan 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Jan 2026 01:38 AM IST
सार

एंटी करप्शन टीम प्रभारी शिव मनोहर यादव ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी खुर्द निवासी सईदुल्लाह ने शिकायत की थी कि दरोगा मोहम्मद अशरफ खान एक मुकदमे में धारा कम करने के बदले उससे 50,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है। इसपर टीम ने दरोगा को रंगेहाथ पकड़ने का जाल बिछाया।

विज्ञापन
Anti-corruption team caught the police inspector taking a bribe of Rs 50,000.
गिरफ्तार दरोगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सदर कोतवाली में तैनात दरोगा मोहम्मद अशरफ खान को शनिवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम फरेंदा थाने में दरोगा के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराने के बाद उसे अपने साथ गोरखपुर लेती गई। 2019 बैच का दरोगा अशरफ खान गाजीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम प्रभारी शिव मनोहर यादव ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी खुर्द निवासी सईदुल्लाह ने शिकायत की थी कि दरोगा मोहम्मद अशरफ खान एक मुकदमे में धारा कम करने के बदले उससे 50,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है। इसपर टीम ने दरोगा को रंगेहाथ पकड़ने का जाल बिछाया।
विज्ञापन


उसके बाद शनिवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र के ही पवन मिष्ठान के सामने दरोगा को रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोपी दरोगा के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। इसके बाद टीम दरोगा को फरेंदा थाना ले गई। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराई और फिर उसे अपने साथ गोरखपुर लेती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed