फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Annual sports function: Nidhi and Pramod became overall champions

वार्षिक क्रीड़ा समारोह : निधि और प्रमोद ओवरऑल चैंपियन बने

Thu, 29 Feb 2024 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 29 Feb 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
Annual sports function: Nidhi and Pramod became overall champions
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में बृहस्पतिवार को महाविद्यालय का दो क्रीडा दिवसीय समारोह संपन्न हुआ। इसमें निधि गुप्ता और प्रमोद निषाद को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। उन्हें मेडल ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दो दिवसीय वार्षिक कीड़ा समारोह का शुभारंभ डॉक्टर एसोसिएशन नीम के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय कौशिक ने किया। जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह में छात्रों की ओर से 200 मीटर 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रमोद निषाद, 400 मीटर दौड़, शाट पुट और डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर निधि गुप्ता ने ओवरआल चैंपियन का पुरस्कार प्राप्त किया। 100 मी. महिला दौड़ में संगम यादव को प्रथम, शंभवी सिंह को द्वितीय और सुमध्य धर्य को तृतीय स्थान मिला। 100 मीटर पुरुष दौड़ में विशाल कुमार गुप्ता को प्रथम अंकित गुप्ता को द्वितीय और मंजेश कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

200 मी. महिला दौड़ में संगम यादव को प्रथम चंद भारती को द्वितीय और अंशु यादव को तृतीय स्थान मिला। 200 मी. पुरुष दौड़ में प्रमोद निषाद को प्रथम अंकित गुप्ता को द्वितीय प्रदीप भारती को तृतीय स्थान, 400 मी. महिला दौड़ में निधि गुप्ता को प्रथम दीपमाला को द्वितीय और शाम्भवी सिंह को तृतीय, 400 मीटर पुरुष दौड़ में प्रमोद निषाद को प्रथम चंदन भारती को द्वितीय और मंजेश कुमार को तृतीय स्थान मिला। 800 मीटर महिला दौड़ में चंदा को प्रथम संगम यादव को द्वितीय और सुमारिया धारिया को तृतीय, लंबी कूद पुरुष में विशाल गुप्ता को प्रथम अभिषेक गुप्ता को द्वितीय और अंकित गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। लंबी कूद महिला में चंद भारती को प्रथम, प्रियंका पटेल को द्वितीय और शंभवी सिंह को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद पुरुष में प्रदीप भारती को प्रथम, अभिषेक गुप्ता को द्वितीय और मंजेश कुमार को तृतीय स्थान मिला। ऊंची कूद महिला में गीता तिवारी को प्रथम, महिमा कनौजिया को द्वितीय और तेजस्विनी दुबे को तृतीय स्थान मिला। डिस्कस थ्रो पुरुष में विपिन मौर्य को प्रथम, अभिषेक जायसवाल को द्वितीय डिस्कस थ्रो महिला में निधि गुप्ता को प्रथम प्रियंका पटेल को द्वितीय और संजना पांडे को तृतीय स्थान मिला। जैवलिन थ्रो में शिखा पांडे को प्रथम, गीता तिवारी को द्वितीय और संजना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन डॉ. शांति शरण मिश्रा ने किया। जबकि उद्घाटन समारोह का संचालन डॉ. विजय आनंद मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कीड़ा प्रभारी डॉ. राणा प्रताप तिवारी, डॉ. बिपिन यादव, नंदिता मिश्रा, उमेश प्रसाद यादव, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोनकर, राहुल कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed