{"_id":"6a7b8995899b576fb703fa4b","slug":"annual-election-of-the-revenue-bar-association-pharenda-today-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-183115-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा का वार्षिक चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा का वार्षिक चुनाव आज
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर दो तो सचिव पद पर तीन लोगों के बीच है मुकाबला
फरेंदा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा का वार्षिक चुनाव बुधवार को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी राम आसरे शुक्ल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राघवेंद्र उपाध्याय व कुलदीप श्रीवास्तव के बीच मुकाबला है। वहीं सचिव पद पर रविंद्र कुमार पासवान, परमात्मा सिंह व अशफाक अहमद के बीच मुकाबला है।
जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र दुबे व विपिन श्रीवास्तव सहित संयुक्त सचिव प्रशासन पर अवधेश उपाध्याय व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर रत्नेश उपाध्याय, महाबली कन्नौजिया व हीरा पटेल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। बुधवार को सुबह दस बजे से चार बजे तक मतदान होगा तथा इसके तुरंत बाद मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के जगदंबा यादव, श्रीधर सिंह, चंद्रशेखर पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।