फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Announcement of Saturday's shutdown in the meeting of Sarafa Sangh

Maharajganj News: सर्राफा संघ की बैठक में शनिवार की बंदी की घोषणा

Tue, 03 Mar 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Announcement of Saturday's shutdown in the meeting of Sarafa Sangh
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार के सर्राफा संघ की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार शाम को दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संतोष वर्मा ने किया गया। बैठक में कस्बे एवं आसपास के क्षेत्र के दर्जनों स्वर्ण व्यवसायी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी व्यपारियो सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शनिवार को कस्बे में सर्राफा बाजार पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि यह बंदी व्यापारिक हितो को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। बंदी का पहली बार उल्लंघन करने पर ढाई हजार और दोबारा गलती पर पांच हजार तक का जुर्माना का प्रावधान बनाया गया।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे शनिवार की बंदी का पूर्ण समर्थन करें और अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। साथ ही ग्राहकों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है। बैठक के अंत में व्यापारिक एकता बनाए रखने और भविष्य में किसी भी समस्या के समाधान हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर व्यवसायी विनोद कुमार वर्मा, दुर्गा प्रसाद, गुड्डू वर्मा, मनीष वर्मा, राम बालक वर्मा, दिलीप वर्मा, श्याम मोहन वर्मा, बैजनाथ शर्मा, कमाल अहमद, कासिब, धीरज वर्मा, राकेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed