फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ANMs have been given the target of creating five Abha IDs every day.

Maharajganj News: एएनएम को मिला प्रतिदिन पांच आभा आईडी बनाने का लक्ष्य

Wed, 06 May 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
ANMs have been given the target of creating five Abha IDs every day.
सदर सीएचसी पर आयोजित हुई बैठक
विज्ञापन

महराजगंज। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में सदर ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों की एएनएम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर अरविंद पांडेय ने यू-विन पोर्टल पर दर्ज मासिक रिपोर्ट के आधार पर एएनएम की समीक्षा की। इस दौरान हर एएनएम को प्रतिदिन पांच आभा आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया।


समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ सीवीएचएसएनडी सत्रों में 10 या उससे कम लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ है, जिस पर संबंधित एएनएम को सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि 20 से 49 वर्ष आयु वर्ग की गैर गर्भवती एवं गैर धात्री महिलाओं को प्रति सप्ताह आयरन फोलिक एसिड की एक गोली अवश्य दी जाए। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सेवाओं जैसे निःशुल्क जांच, उपचार, दवा एवं परिवहन की रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। हर एएनएम को प्रतिदिन कम से कम पांच आभा आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया। जिन क्षेत्रों में सीएचओ नहीं हैं, वहां 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग कर 10 प्रतिशत को रेफर करने के निर्देश दिए गए। परिवार कल्याण सामग्री की मांग एफएलआईएमएस पोर्टल पर हर माह 1 से 5 तारीख के बीच दर्ज कर 30 तारीख तक निस्तारित करने को कहा गया।
विज्ञापन




अपराह्न 1 बजे से सीएचओ और संगिनी की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें प्रत्येक सीएचओ को प्रतिदिन 20 वेलनेस गतिविधियां, 40 लोगों को स्वास्थ्य परामर्श तथा 50 फुटफॉल दर्ज करने के निर्देश दिए गए। डॉ. केपी सिंह ने सभी एएनएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं का ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा टीकाकरण के बाद उसी दिन यू-विन पोर्टल पर डेटा अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने टीकाकरण के महत्व पर जोर देते हुए जीरो डोज बच्चों को चिह्नित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडलीय टीम के सदस्य राजीव रंजन व अवनीश चंद्र सहित बीसीपीएम लवली वर्मा, डीईओ धर्मेंद्र गुप्ता एवं एएनएम, एचवी और संगिनी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed