फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angry with his mother, the young man climbed onto the roof and created a ruckus.

Maharajganj News: मां से नाराज युवक ने छत पर चढ़कर किया हंगामा

Sat, 14 Mar 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Angry with his mother, the young man climbed onto the roof and created a ruckus.
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ललाइन पैसिया गांव में मामा के घर आया युवक पैसिया चौराहे पर स्थित एक निजी स्कूल की छत पर शुक्रवार को दोपहर चढ़ गया। अपनी मां से नाराज युवक ने करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी मनोज राय मयफोर्स पहुंचे। नाटकीय ढंग से युवक को कब्जे में लेकर अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

भैया फरेंदा निवासी आदित्य जायसवाल पुत्र दिवंगत राकेश तीन माह से अपने मामा ललाइन पैसिया निवासी प्रदीप के घर रहता था। 12 मार्च को आदित्य और उसकी माता में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। माता से नाराज होकर 12 मार्च को नानी के घर में आदित्य ने खूब तांडव किया था। लोगों को भला बुरा कह रहा था। आदित्य की नानी हीरावती देवी पैसिया ललाइन एक निजी स्कूल में दाई पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

नानी को खोजते हुए शुक्रवार को दोपहर में वह स्कूल पहुंचा और सबसे ऊपर तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया। छत के किनारे पर बैठकर कूदने की धमकी देने लगा। सूचना पाकर मौके पर पुरंदरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय मयफोर्स पहुंचे। सीढ़ी लगा कर उसे बाहर से पकड़ने का प्रयास करने लगे लेकिन इसी बीच अचानक युवक बेहोश हो कर छत पर ही गिर गया। पुलिसकर्मी उसे उठाकर सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए। जहां अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed