फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angry over love marriage with a Dalit girl, Patidars attacked the couple.

Maharajganj News: दलित युवती से प्रेम विवाह से नाराज पटीदारों ने दंपती पर किया हमला

Fri, 24 Oct 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Angry over love marriage with a Dalit girl, Patidars attacked the couple.
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवां उजारी टोला में दीपावली की रात प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर जातिगत आधार पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि पटीदारों ने पति को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया और पत्नी के कपड़े फाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता प्रियंका ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। करीब एक वर्ष पहले उसने अपने ही गांव के धीरेंद्र सिंह से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी शांति से जीवन यापन कर रहे थे लेकिन जातिगत भेदभाव के कारण धीरेंद्र के पटीदार उनके संबंधों से खुश नहीं थे।
प्रियंका का आरोप है कि उनके पति के पटीदार गया सिंह, शैलेश सिंह, पप्पू सिंह और श्रीकांत अक्सर उन्हें धमकाते रहते थे कि दलित लड़की को छोड़ दो, नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अक्तूबर की रात जब दंपती अपने घर के बाहर दिया जला रहे थे तभी चारों आरोपी लाठी-डंडे से लैस होकर वहां पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने धीरेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। जब वह बीच-बचाव करने गई तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग निकले।

घटना में धीरेंद्र के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर गया सिंह, शैलेश सिंह, पप्पू सिंह और श्रीकांत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed