फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angry over bridge not being built in Semharwa Khas, voting took place if agreed

Maharajganj News: सेमरहवा खास में पुल नहीं बनने पर नाराज, माने तो हुआ मतदान

Sun, 02 Jun 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Angry over bridge not being built in Semharwa Khas, voting took place if agreed
सेमरहवा खास में मतदान के दौरान हंगामा करते ग्रामीण।
अड्डा बाजार। जंगल और रोहिन नदी के बीच स्थित गांव सेमरहवा खास में नदी पर पुल न बनने पर शनिवार को ग्रामीण भड़क उठे और मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार की जानकारी होते ही शासन प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। करीब आठ बजे नौतनवा उप जिलाधिकारी नंदप्रकाश मौर्य पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी गांव में पहुंचे। लोगों को मतदान करने के लिए समझाने पर 9:22 बजे दो लोग वोट डालने पहुचे। गांव की बासमती (80) ने बूूथ संख्या 231 पर पहला मतदान किया। राजमन (70) ने बूथ 231 पर पहला मतदान किया। उसके बाद मतदान करने कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

ग्रामीण गांव के दक्षिणी छोर पर लामबंद होकर जमे थे। ग्रामीणों का कहना था कि आजादी के बाद से जनप्रतिनिधि सिर्फ नदी पर पुल बनवाने का आश्वासन देते रहे हैं। जब कोई जिम्मेदार मौके पर आकर उन्हें आश्वस्त करेगा। उसके बाद ही मतदान किया जाएगा। 11:13 बजे नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। ग्रामीणों के तीखे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि पुल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

चुनाव के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और पुल का निर्माण होगा। उसके बाद ग्रामीण मतदान करने बूथ तक पहुंचने लगे। 11: 45 बजे विधायक के लौटने के बाद गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे। समस्या सुनने के बाद उन्होंने समस्या समाधान करने का भरोसा दिया। उसके बाद मतदान शुरू हुआ। उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने कहा कि ग्रामीण नाराज थे। समझाया बुझाया गया, आश्वासन मिलने के बाद दोपहर से मतदान शुरू हुआ। स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed