फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angry at being scolded by family, girl hangs herself to death

Maharajganj News: परिजनों की डांट से नाराज बालिका फंदे से लटकी, मौत

Mon, 16 Mar 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Angry at being scolded by family, girl hangs herself to death
यज्ञ के लिए अपने पड़ोस की लड़कियों के साथ कलश लेने गई थी बालिका
विज्ञापन

सुकरहर गांव का मामला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
ठूठीबारी। सुकरहर गांव में परिजनों की डांट से नाराज होकर एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रीति कक्षा पांचवीं की छात्रा थी।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सुकरहर निवासी संतोष गुप्ता की पुत्री प्रीति (12) शनिवार की शाम गांव में होने वाले यज्ञ के लिए अपने पड़ोस की लड़कियों के साथ कलश लेने गई थी। बताया जा रहा है कि देर से घर लौटी तो परिजनों ने डांट दिया। शनिवार की रात करीब नौ बजे जब बिजली चली गई तो परिवार के लोग खाना लेकर छत पर खाने चले गए। इसी दौरान प्रीति छत से नीचे उतर घर में रखे बॉक्स पर चढ़ छत की कुंडी में साड़ी का फंदा गले में लगाकर लटक गई। परिजन जब छत से नीचे उतरे तो घर में छत की कुंडी से प्रीति को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजनों ने प्रीति को फंदे से नीचे उतारा और निचलौल सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed