फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angered by the registration of the case, the accused reached the victim's house at midnight.

Maharajganj News: केस दर्ज होने से आक्रोशित आरोपी आधी रात को पहुंचे पीड़िता के घर

Sun, 22 Sep 2024 04:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Angered by the registration of the case, the accused reached the victim's house at midnight.
-दरवाजा न खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर लौट गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के खरचौली गांव में बीते दिनों हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं केस दर्ज होने से आक्रोशित आरोपी गोलबंद होकर शुक्रवार आधी रात को पीड़िता के घर पहुंच गए। जहां काफी प्रयास के बाद भी पीड़िता ने दरवाजा नहीं खोला, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद सहमी पीड़िता ने शनिवार को पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

खरचौली निवासी रीता ने पुलिस से बताया कि 17 सितंबर को बच्चों के विवाद में कुछ लोगों ने गोलबंद होकर उन्हें और उनकी गर्भवती बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी बीच आरोपी केस दर्ज से आक्रोशित होकर शनिवार आधी रात करीब 12 बजे उनके दरवाजे पर आ पहुंचे। उसके बाद आरोपी दरवाजा खोलने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने मकसद में असफल रहे।
विज्ञापन

आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए लौट गए। थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed