फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anger erupts over lawyer's murder, demand for arrest

Maharajganj News: अधिवक्ता की हत्या पर फूटा गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

Fri, 13 Feb 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Anger erupts over lawyer's murder, demand for arrest
ज्ञापन सौंपने जाते अ​धिवक्ता।
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रामपुर जनपद के अधिवक्ता फारूख अहमद खान की 11 फरवरी को दिन दहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने व मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में हुई इस घटना में अभियुक्त असगर अली जिला पंचायत में तैनात लिपिक ने लाइसेंसी पिस्टल से फारूख अहमद खान को गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी भी इस हमले में घायल हुईं। घटना की वजह पत्नी के ऑफिस में देर से पहुंचने पर हुई छोटी-मोटी कहासुनी बताई जा रही है, जो हाथापाई में बदल गई और फिर गोलीबारी हो गई। इस घटना से पूरे अधिवक्ता समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 48 घंटों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन, आमरण अनशन एवं अन्य आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे। इससे विस्फोटक स्थिति उत्पन्न हो सकती है और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी। उन्होंने मांग की है कि हत्यारों को शीघ्र दंडित किया जाय। ज्ञापन सौंपने के दौरान महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी, अरविंद प्रताप निषाद, रंजीत गुप्ता, घनश्याम तिवारी, प्रमोद कुमार, गौरव, अर्चना प्रजापति, दुर्गेश कुमार, अर्जुन, अरुण कुमार सिंह, सुशील श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed