{"_id":"696556e5942b4f4b5a06bf42","slug":"anganwadi-workers-handed-over-a-memorandum-addressed-to-the-cm-to-the-dm-maharajganj-news-c-206-1-go11002-169017-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
महराजगंज। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को लामबंद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष कुसुम कांति त्रिपाठी की अगुवाई में कार्यकर्ता प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
संगठन जिलाध्यक्ष कुसुम कांति ने कहा कि हमें पोषण ट्रैकर के साथ चेहरा प्रमाणीकरण के लिए काम करना पड़ रहा है लेकिन विभाग ने इसके लिए हमें न तो स्मार्टफोन दिया न ही डाटा खर्च के लिए कुछ देती है। हम निजी संसाधनों से सरकारी काम कर रहे हैं। इसके बावजूद हमें महंगाई भत्ता, कैशलेस उपचार, पेंशन व ग्रेच्युटी से वंचित रखा गया है। लंबे समय से हम यह मांग कर रहे हैं लेकिन संगठन की मांग शासन स्तर से नहीं सुनी जा रही है। 10 सूत्री मांगपत्र पर यदि फरवरी से पहले विचार नहीं किया गया तो हम काम बंद कलम बंद अभियान प्रभावी करेंगे। संगठन की लीगल एडवाइजर एडवोकेट रमाकांती त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की जायज मांग को पूरा किया जा सकता है। महंगाई भत्ता व कैशलेस उपचार सुविधा सरकार कई विभागों को दे रही। प्रतिनिधि मंडल में चंद्रप्रभा चौधरी, उमा त्रिपाठी, खजांती,सीमा चौधरी, निर्मला देवी, बुद्धेश्वरी, आशा, नीलम, मीना आदि शामिल रहीं।