फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anesthesiologist is not a patient being troubled

हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं मरीज हो रहे परेशान

Mon, 29 Oct 2018 12:25 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 29 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Anesthesiologist is not a patient being troubled
हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं मरीज हो रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला अस्पताल में हृदय रोग के विशेषज्ञ नहीं है। इससे जिले में मरीजों को इलाज के लिए दूसरे जिलों में जाना मजबूरी हो गया है। बहुत से मरीज विवश होकर प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि हृदय रोगियों के इलाज को अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। ऐसे में जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ रहती जा रही है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले हृदय रोगी इलाज के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रतिदिन हृदय रोग से संबंधित चार-पांच मरीज आते हैं, लेकिन इसके इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीज वापस चले जाते हैं। अस्पताल की ओपीडी के अन्य चिकित्सक हृदय रोग के मरीजों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज इलाज कराने की सलाह देकर लौटा देते हैं। अस्पताल में इलाज की व्यवस्था न होने से मरीजों को प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज के लिए भटकना पड़ता है अथवा वह दूसरे जिले में इलाज के लिए जाने को विवश होते हैं। चेहरी गांव के रामसूरत प्रसाद ने कहा कि कुछ दिन पहले उनके सीने में दर्द हुआ था। जिला अस्पताल में इलाज के लिए जाने की इच्छा हुई लेकिन लोगों ने बताया कि जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। विवश होकर गोरखपुर के एक प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। उनका कहना था कि जिला अस्पताल में तो कम से कम एक हृदय रोग विशेषज्ञ होना ही चाहिए। ताकि मरीजों का इलाज हो सके।  नाथनगर निवासी जमालुद्दीन ने बताया कि वह उच्च रक्तचाप के मरीज हैं। बिना दवा के काफी दिक्कत होती है। जिला अस्पताल में जाते हैं तो हृदय रोग के विशेषज्ञ नहीं है। फॉर्मासिस्ट से सलाह ली तो उन्होंने बताया कि यहां चिकित्सक नहीं है, गोरखपुर  जाकर इलाज कराएं। अब गोरखपुर के चिकित्सक से ही इलाज करा   रहे हैं। पतरेंगवा निवासी लेखराज प्रसाद ने कहा कि प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराना अब मजबूरी हो गई है। जिला अस्पताल में अगर विशेषज्ञ चिकित्सक होते तो इलाज में   परेशानी नहीं होती और सस्ते में इलाज भी हो जाता। गोरखपुर में एक चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। सीएमएस डॉ. आरबी राम ने बताया कि अस्पताल में हृदय रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के लिए कई पत्र भेजे गए हैं। हर माह चिकित्सकों की  सूची निदेशक को भेजी जाती है। जिला अस्पताल में आने वाले हृदय रोगियों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed