फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anandnagar division will get uninterrupted electricity, Rs 65 crore will be spent

Maharajganj News: आनंदनगर डिवीजन में मिलेगी निर्बाध बिजली, 65 करोड़ होंगे खर्च

Fri, 07 Feb 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Anandnagar division will get uninterrupted electricity, Rs 65 crore will be spent
फरेंदा क्षेत्र में हो रहा विद्युतीकरण।
महराजगंज। आनंदनगर डिवीजन में आने वाले दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर तार और खंभे बदले जा रहे हैं। इस पर करीब 63 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मार्च के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसे देखते हुए तेजी से काम कराया जा रहा है। इससे करीब तीन लाख की आबादी को फायदा होगा।
जानकारी के अनुसार परियोजना के लिए नामित कार्यदायी संस्था लेजर पाॅवर कंपनी की ओर से अब तक करीब 250 मजरों में 155 किलोमीटर एचटी लाइन (हाईटेंशन) और 30 किलोमीटर एलटी लाइन (लो टेंशन) को बदला जा चुका है। वर्तमान में जर्जर तारों के कारण क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती थी। कई बार फाल्ट के कारण भी घंटों बिजली गुल रहती थी, अब जिन क्षेत्रों में तार बदल दिए गए हैं, वहां समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मझगांवा, अहिरौली, बनकटवा, लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज, निराला नगर, फरेंदा ब्लॉक परिसर, शास्त्री नगर, विकास नगर, बड़हरा चौराहा, फूलवरिया, गोपलापुर दूबे, महदेवा बुजुर्ग, फरेंदा खुर्द, पिपरा विशंबरपुर, पिपरा तहसीलदार, बृजमनगंज धानी रोड, बृजमनगंज स्टेशन, फूलमनहा, माधोपुर, पिपरा खल्ली, पैसिया खुर्द, औरहिया, बभनौली, बहरामपुर, गांगी बाजार, हसखोरी, कमासिन खुर्द, माधोनगर, मंसूरगंज, पोखरहवा, मौलागंज, मोहद्दीनपुर, रजौड़ा खुर्द, रतनपुरवा और रामनगर दुबिअहवा में काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed