फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anand Kumar became Mr. Maharajganj and Akshita became Mrs. Maharajganj.

Maharajganj News: आनंद कुमार मिस्टर महराजगंज तो अक्षिता मिसेज महराजगंज बनीं

Tue, 26 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 26 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Anand Kumar became Mr. Maharajganj and Akshita became Mrs. Maharajganj.
महराजगंज। शहर के एक मैरिज हाल में सोमवार को महराजगंज गॉट टैलेंट सीजन 2 का आयोजन किया गया। इसमें आनंद कुमार मिस्टर महराजगंज व अक्षिता मिसेज महराजगंज चुनी गईं। प्रतियोगिता में डांस, गायन, फैशन शो, फिटनेश मॉडल, आर्ट, स्पीच आदि में महराजगंज के अलावा अयोध्या, लखनऊ, देवरिया, राजस्थान, सिद्धार्थनगर व गोरखपुर के 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल, निर्मेश मंगल और आकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

महराजगंज गॉट टैलेंट के आयोजक सर्वेश सिंह ने बताया कि डांसिंग में कमलेश वर्मा प्रथम, सहिल द्वितीय, नीरज तीसरे स्थान पर रहे। फैशन शो में आनंद कुमार और अक्षिता मिश्रा ने बाजी मारी। फिटनेस शो में दीपक कुमार मिस्टर और रोमा गुप्ता मिसेज बनीं। सिंगिंग प्रतियोगिता में अमन कुमार विजेता बने। आर्ट प्रतियोगिता में अदिति शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका में सुप्रीत कौर, विवेक पाठक, श्यामकरन यादव व नासीर अली रहे। इस दौरान आरिफ, दीपू चौधरी, शादिक अली, दीपक राव, लवकुश, खुशबू , राहुल, दीपक निषाद, आयुष कश्पय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed