फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   an youngster died by current

Maharajganj News: हैंडपंप में करंट उतरने से छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई घायल

Fri, 28 Apr 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 28 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
an youngster died by current
मृतक रामचंदर मौर्य का फाईल फोटो ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठूठीबारी। बरगदवा थाना क्षेत्र के डगरूपुर गांव में हैंडपंप में करंट उतरने से छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हैं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, बरगदवां थाना क्षेत्र के डगरूपुर निवासी लक्ष्मी मौर्य के दो पुत्र अर्जुन मौर्य (16) व रामचंद्र मौर्य (13) हैं। बृहस्पतिवार दोपहर रामचंदर मौर्य किशनपुर गांव स्थित गुरुकुल शिशु ज्ञान मंदिर से पढ़कर घर आया। उसी दौरान बड़े भाई अर्जुन मौर्य खाना खा रहे थे। उसने अपने छोटे भाई रामचंद्र से पानी मांगा। पानी लेने के लिए जब रामचंद्र दरवाजे के सामने स्थित हैंडपंप पर गया तो हैंडपंप में करंट उतर गया गया था। पाइप में चिपक कर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पानी लाने में देर होने पर जब बड़े भाई अर्जुन ने जाकर देखा तो रामचंद्र हैंडपंप के फर्श पर गिरा मिला।
विज्ञापन

भाई को फर्श पर गिरा देखकर वह शोर मचाते हुए रामचंदर को पकड़ कर उठाने का प्रयास किया। इससे वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अर्जुन का शोर सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हैंडपंप में लगे मोटर पंप से बिजली के तार को छुड़ाकर दोनों घायल भाइयों को आनन-फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई रामचंद्र मौर्य को मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई का उपचार चल रहा है। मृत किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वर्ष कक्षा 10 में रामचंद्र ने लिया था दाखिला
किशुनपुर गुरुकुल शिशु ज्ञान मंदिर में इस वर्ष रामचंद्र कक्षा में 10 में गया था। वह डॉक्टर बनना चाहता था। पढ़ने में काफी अच्छा था। स्कूल नियमित जाता था। परिजन बताते हैं कि रामचंद्र से कोई भी काम कहा जाता था तो वह मना नहीं करता था। हैंडपंप में अचानक करंट कैसे उतर गया किसी को कुछ समझ में नहीं आया। बेटे की मौत से आहत लक्ष्मी मौर्य ने बताया कि हमेशा हैंडपंप चलाया जाता था, लेकिन कुछ नहीं होता था। सुबह भी हैंडपंप भी ठीक था। उसमें करंट नहीं उतरा था। यह कहते उनका गला रुंध जा रहा था। आसपास के लोग उनकाे ढांढस बंधा रहे थे।

गांव के मनोज और आजाद कहते हैं कि शांत स्वभाव का रामचंद्र परिवार में दुलारा था। गांव में कभी किसी से शरारत नहीं करता था। इस घटना से सभी को झकझोर कर रख दिया है। गांव में करीब 40 लोगों के घर में हैंडपंप में मोटर लगा है। सभी सहमे हुए हैं कि कहीं करंट न उतर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed