फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   an woman half burnt body found

Maharajganj News: महिला को जलाकर मार डाला, नहर के किनारे पुआल में मिली लाश

Sat, 15 Apr 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
an woman half burnt body found
बिशनपुर गबडुआ में घटना के बाद जांच करते एसपी डॉ.कौस्तुभ व एएसपी आतिश कुमार।संवा
महिलाओं को जलाकर मारने का नहीं थम रहा सिलसिला, 17 दिन के अंदर हुई दूसरी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में विशुनपुर गबडुआ नहर के पास पुआल में महिला को जलाकर मार डाला। राख में महिला की अधजली लाश मिली। करीब 17 दिन पहले ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सिवान में सरसों के डंठल में भी एक महिला को जला दिया गया था। उसका भी अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था। 17 दिन के अंदर हुई इस दूसरी घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। इसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिलाओं को जलाकर मार डालने की घटनाओं से लोगों के जेहन में तरह तरह के सवाल उमड़ रहे हैं। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर गबडुआ में शुक्रवार सुबह नहर के किनारे अज्ञात महिला को पुआल में आग लगाकर जलाने के बाद हत्यारे फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पास में मुर्गी फार्म मालिक को सूचना दी, इसके बाद पुलिस पहुंची। इस घटना को लेकर गांव क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

बदबू से पता लगा कि शव है
नहर के किनारे पुआल में महिला का शव जल रहा था। किसी को इसके बारे में पता नहीं था। जलने के दौरान बदबू होने पर लोगों ने मुर्गी फाॅर्म वाले को बताया। पुआल में आग लगने को लोगों ने हल्के में लिया। दूर से देखने वालों ने यही समझा कि कोई डंठल जला रहा होगा। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आग बुझ चुकी थी। राख में महिला का अधजला शव देखकर लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 साल उम्र, जांच-पड़ताल जारी
पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस जरूरी कार्रवाई करने में जुट गई। घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। मृतका के हाथ में चूड़ी, नाक में नथुनी, पैर में पायल थी। इसे बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

चार-पांच लोग शव जलाकर गायब हो गए
लोगों की चर्चा के अनुसार, चार-पांच की संख्या में कुछ लोग जा रहे थे। आगे जाने पर नहर के किनारे रुक गए थे। भोर में लोगों को देखा गया था। जब सुनसान दिखा तो आग लगाकर फरार हो गए। पुआल को जलते हुए देखकर दूर से लोगों ने यही समझा कि डंठल जल रहा है। शव जलने की बदबू हुई तो पुलिस को सूचना दी। राख में महिला का अधजला शव पड़ा हुआ था।
महिला काे जलाकर मार डालने की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। विशुनपुर गबडुआ गांव के ज्वाला सिंह बताते हैं कि क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है। कौन लोग थे, कहां से आए थे, कुछ पता नहीं चल रहा है।
कोट
डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। अन्य माध्यमों से महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस टीम आसपास के गांव में पूछताछ करने में जुटी है। जल्दी ही कुछ अहम जानकारी मिल जाएगी। मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक

17 दिन पहले भी इसी तरह से जलाकर मारा था, सुराग नहीं
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में 28 मार्च 2023 को मैरी बोदना मार्ग पर सुबह खेत के किनारे सरसों के जले डंठल में मिले अधजले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के 17वें दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। घटना कैसे हुई, कब हुई, उम्र आदि की जानकारी नहीं हो सकी। घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी टीम भी लगा दी गई है, लेकिन पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिली। महिला को जलाने वाले कौन लोग थे। किस कारण से महिला को जलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इन सभी तथ्यों के बारे में आज तक जानकारी नहीं मिल सकी। ठूठीबारी कोतवाली जेपी सिंह यादव ने बताया कि पुलिस टीम लगी है। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना के बारे में कुछ अहम सुराग मिलने की संभावना है।

महिलाओं के शवों की नहीं हो सकी अब तक शिनाख्त
24 फरवरी 2023 की बात करें तो निचलौल थाना क्षेत्र के बलहिखोर गांव के सामने नारायणी शाखा नहर में एक महिला शव उतराया मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान आज तक नहीं हो सकी।

16 मई 2022 को निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित चमनगंज पुल के निकट नहर की बाईं पटरी की झाड़ियों के बीच लोगों ने एक महिला का शव देखा। लेकिन पुलिस मृत महिला की पहचान आज तक नहीं करा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed