फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   an woman died by chiken pox

Maharajganj News: चिकन पॉक्स से महिला की मौत, 10 पीड़ित

Fri, 28 Apr 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 28 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
an woman died by chiken pox
घोड़हवा वार्ड में चिकन पॉक्स के प्रकोप से नही दिख रहा लोगों की चहल कदमी।संवाद
मोहल्ले में नहीं शुरू हुआ छिड़काव, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नहीं पहुंची, अधिकारी अब तक थे बेखबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। शहर के घोड़हवा वार्ड में चिकन पॉक्स से पीड़ित महिला की रविवार देर रात मौत हो गई जबकि 10 परिवार इससे पीड़ित हैं। आंगनबाड़ी के सर्वे में बच्चे से लेकर बुजुर्ग इसमें शामिल हैं। यह बीमारी तेजी से फैल रही है।
वार्ड की आंगनबाड़ी नीलम पटेल ने बताया कि चिकन पॉक्स की चपेट में आने से वार्ड की आशा देवी (45) की बीते रविवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। धीरे-धीरे वार्ड के कई घर चपेट में आ गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वार्ड के सर्वे में लक्ष्मी गुप्ता, श्रवण, राजू मदनवाल, बृजमोहन, शमशाद, दयाशंकर के परिवार में करीब 10 लोग पीड़ित मिले। कुछ लोग इसकी सूचना छिपा लिए हैं। वार्ड के रहने वाले संतोष लाल श्रीवास्तव, मोहम्मद रजा, संदीप कुमार में कहा कि यह बीमारी वार्ड में निरंतर बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने कहा कि शहर के वार्डों में आशा कर्मी नहीं होती हैं। इससे चिकन पॉक्स फैलने की जानकारी नहीं थी। अब जानकारी हुई है। जल्दी टीम भेजकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की जाएगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारु रूप से की जा रही है। टीम लगाकर वार्ड की साफ सफाई कराने के साथ दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed