{"_id":"6664699ee7d252c1d3083271","slug":"an-innocent-child-playing-at-the-door-was-crushed-by-a-car-she-lost-her-life-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124224-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दरवाजे पर खेल रही मासूम को कार ने कुचला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दरवाजे पर खेल रही मासूम को कार ने कुचला, गई जान
Sat, 08 Jun 2024 07:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 08 Jun 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल महराजगंज मार्ग पर सेमरा चंद्रौली के पास परतावल से महराजगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने दरवाजे पर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शनिवार को सेमरा चंद्रौली निवासी जितेंद्र वर्मा की आठ वर्षीय बेटी खुशी दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया। कार चालक मौके से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बच्ची को सीएचसी परतावल ले जाया गया। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जितेन्द्र वर्मा के दो संतान थे। बेटा लकी (12) और बेटी अवंतिका उर्फ खुशी। बेटी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी परतावल अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद