फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An FIR has been registered and the investigation is ongoing, but no concrete evidence has been found.

Maharajganj News: प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ जारी, ठोस सबूत नहीं मिला

Mon, 09 Feb 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered and the investigation is ongoing, but no concrete evidence has been found.
फरेंदा। क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी आदित्य चौरसिया का शव छह फरवरी को लेजार महदेवा के सीवान में गेहूं के खेत में मिला था। उसके तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है, जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच के लिए घटनास्थल से लेकर आरोपियों के घर तक खाक छान रही है। फिर भी नतीजा कुछ नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों के आरोप व मोबाइल के कॉल रिकार्ड के अनुसार पुलिस छह लोगों के विरुद्ध हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना के अनावरण को लेकर प्रयासरत है, लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण जेल भेजने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी आदित्य चौरसिया 19 वर्ष दो फरवरी को हरपुर के कटहिया पर आर्केस्ट्रा देखने गया था। जहां से घर नही लौटा तो परिजन अनहोनी को लेकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। छह फरवरी को युवक का शव मिलते ही माहौल बिगड़ गया। परिजन साथ गए युवक प्रदीप गुप्ता व प्रेमिका पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। रविवार को भी सीओ अनिरुद्ध कुमार व प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय व क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक युवक मोबाइल की लोकेशन की जांच कर रही है। मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि पुलिस मामले में अभी तक लापरवाही कर रही है। साथ ही तीन दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सकी है। जिसको लेकर पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के मोबाइल को ढूंढने में विफल, पुलिस की जांच पर उठ रहे सवाल
-आदित्य के हत्या के छह दिन बाद मृतक का का मोबाइल व अन्य सबूत पुलिस नहीं बरामद कर पाई है, जबकि पुलिस उसी मोबाइल की तलाश में जुटी होने का दावा कर रही है। परिजनों का आरोप है कि साक्ष्य को मिटाने के इरादे से मोबाइल गायब कर दिया गया है। मोबाइल का कॉल डिटेल व लोकेशन से हत्यारों तक पहुंचा जा सकता है, लेकिन पुलिस अभी तक ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मोबाइल सहित अन्य साक्ष्य को जुटाने के लिए पुलिस टीम पूरी तत्परता से लगी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
फरेंदा। भाजपा नेत्री ईशु चौरसिया रविवार को दिन में पीड़ित परिवार से मिलने बैकुंठपुर पहुंची। जहां पर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि घटना का शीघ्र पर्दाफाश पुलिस करेगी। जिसको लेकर पुलिस लगी हुई है। भरोसा रखिए परिवार के साथ न्याय होगा। परिवार पर जो दुख की घड़ी आई है उसके प्रति पूरे क्षेत्र की संवेदना है। किसी भी हाल में दोषी नहीं बचेगें।


घटना के बाद से क्षेत्र में पसरा मातम
- युवक की हत्या के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। लोगों के चेहरे पर दहशत झलक रही है। पुलिस की लगातार गश्त व चप्पे चप्पे पर तैनाती से लोगों में डर का माहौल है। सभी जगहों पर युवक के हत्या को लेकर चर्चाएं हो रही है। क्षेत्र के लोग कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बैकुंठपुर व लीलाछापर में पुलिस की तैनाती है। गांव में पुलिस का आना जाना भी लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed