{"_id":"67e6c4f9f83bdc58c60df92d","slug":"an-elderly-man-died-after-being-crushed-under-a-tractor-trolley-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-145677-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत
Fri, 28 Mar 2025 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 28 Mar 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवनिया में स्थित रेहांव नाला के पास शुक्रवार को मिट्टी गिराने जा रहे एक ट्रैक्टर से कुचलकर चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अरनहवा निवासी रामसंवारे पटेल (65) शुक्रवार को अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मिट्टी लादकर एक ईंट भट्ठे पर गिराने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सिसवनिया गांव के रेहांव नाले के पास ट्रैक्टर को रोककर ट्राॅली का ढाला खोलने उतर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अपने आप चलने लगा, जिससे वे ट्रैक्टर के पहिया के नीचे दब गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों व राहगीरों के सहयोग से उन्हें आनन-फानन में ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रामसंवारे की मौत से पत्नी नर्वदा, बेटा उपेंद्र व राजकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी अनघ कुमार के अनुसार, तहरीर नहीं मिली है।