फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An appeal to strengthen the SP for the rights and entitlements of the PDA community.

Maharajganj News: पीडीए के लोगों के हक और अधिकार के लिए सपा को मजबूत करने की अपील

Mon, 14 Sep 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
An appeal to strengthen the SP for the rights and entitlements of the PDA community.
सिसवा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़या में पीडीए जन पंचायत का आयोजन
विज्ञापन

निचलौल। सिसवा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़या में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर ने भाजपा सरकार पर पीडीए समाज के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को मजबूत करने की अपील की।
मुख्य अतिथि डॉ. रामदुलार राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभाओं में पीडीए जन पंचायत आयोजित कर समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीडीए समाज के लोगों का हक और अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान में बदलाव कर आरक्षण समाप्त करने और पीडीए समाज को नौकरियों से वंचित करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को रामगोपाल यादव, गोविंद यादव, महातम यादव, देवेंद्र प्रताप शाही, कैलाश प्रजापति, रामनिवास यादव और विजय यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति ने की। इस दौरान विधानसभा महासचिव राधेश्याम यादव, तैयब अली, अमरनाथ यादव, संजय यादव, आमिर हुसैन, विजय जायसवाल आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed