फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amidst the scorching heat, hot gusts of wind have compounded the difficulties.

Maharajganj News: धूप की तल्खी के बीच गर्म थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किल

Sun, 21 Jun 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Amidst the scorching heat, hot gusts of wind have compounded the difficulties.
दिन डूबने के बाद भी सड़कों पर महसूस हुई तपिश
विज्ञापन

अधिकतम 38 तो न्यूनतम 29 रहा तापमान
महराजगंज। धूप की तल्खी में बढ़ोतरी की वजह से तापमान न सिर्फ दिन में तेजी से बढ़ रहा है बल्कि इन दिनों देर रात तक तपिश महसूस हो रही है। शनिवार अधिकतम तापमान तो 38 डिग्री रहा लेकिन 11 किमी प्रति घंटा चली हवाओं ने 42 डिग्री तापमान का अहसास कराया। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मानसून के सीजन में तराई का जिला धूप की तपिश से बेचैन हो रहा है। सुबह सात बजे के बाद बढ़ता तापमान सुबह 9 बजे तक असहनीय हो जा रहा है। शनिवार सुबह धूप की तल्खी के साथ हवा की रफ्तार ने भी तेजी का असर दिखाया। बाहर निकलने वालों को बाइक व ऑटो दोनों जगह आवागमन में दुश्वारी झेलनी पड़ी। पूरे दिन कमोबेश यही स्थिति रही।
विज्ञापन

दिन डूबने के बाद रात्रि लगभग आठ बजे तक सड़कों पर आने जाने वालों को तपिश महसूस हुई। घर के भीतर भी सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी उमस भरी गर्मी ने परेशान रखा। अधिकतर लोग गर्मी से राहत के लिए खुले आसमान के नीचे टहलकर गर्मी से राहत का इंतजाम करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम ज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। धूप और लू की परिस्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed