फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amidst the heat and humidity, the power system broke down, people were worried

Maharajganj News: गर्मी व उमस के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था, लोग हलकान

Mon, 31 Jul 2023 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Amidst the heat and humidity, the power system broke down, people were worried
गांधीनगर वार्ड में बिजली न मिलने से 12 घंटे हलकान रहे लोग, दगा दे गए मोटर, इनवर्टर व मोबाइल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बिजली निगम की ओर से भले ही नगरीय क्षेत्र में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, मगर हकीकत यह है कि गर्मी व उमस के बीच नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। नगर के आफिसर्स काॅलोनी के पास ट्रांसफार्मर फुंकने से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, वहीं अन्य वार्डों में तार के टूटने से भी समस्या आई। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मर के जलने से ग्रामीण हलकान नजर आए।
जिले में पिछले तीन दिनों से एक बार फिर उमस व गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया है। शनिवार को मोहर्रम के ताजिए की वजह से बिजली अधिकांश समय कटी रही। रात में लोगों को कुछ समय बिजली मिली तो लोगों को सुकुन मिला। रविवार की सुबह हल्की बारिश हुई जिससे उमस बढ़ गया। सुबह छह बजे ही गांधीनगर वार्ड में बिजली कट गई। पहले तो लोगों ने सामान्य कटौती मानी, पर बाद में पता चला कि आफिसर्स काॅलोेनी के पास ट्रांसफार्मर की एक खूंटी खराब हो गई है। छह से आठ घंटे तक बिजली के न मिलने से लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए, वहीं मोटर के न चलने व रविवार होने से लोगों के पानी की टंकी भी खाली हो गई। परेशान लोगों ने कई बार बिजली कर्मियों को काल किया मगर उन्होंने नहीं उठाया।
विज्ञापन

वार्ड में रहने वाले सुनील वर्मा ने कहा कि 12 घंटे की कटौती व उमस भरी गर्मी ने काफी परेशान किया। इनवर्टर के बैठ जाने से बड़ी दिक्कत हुई। वार्ड में रहने वाले उपेंद्र ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली के कट जाने से छुट्टी का पूरा दिन खराब हो गया। अधिकारियों को सूचना देने के बाद कर्मी दोपहर तीन बजे पहुंचे व खराब ट्रांसफार्मर की खूंटी को बदलने का कार्य किया। इसके बाद शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इसके बाद भी बिजली के आने-जाने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
छोटू व मुन्नी भी दिखे निराश
सप्ताह भर में रविवार का दिन छुट्टी का होता है। स्कूल से छुट्टी मिलने पर बच्चे इसे मनोरंजन के साथ व्यतीत करना चाहते हैं, मगर रविवार को खराब हुई बिजली ने छोटू व मुन्नी के मनोरंजन में खलल डाल दिया। बिजली के न मिलने से जहां वे मनोरंजन से चूके, वहीं यह सोच कर निराश दिखे कि अब एक सप्ताह बाद ही उसका लाभ वे उठा सकेंगे।
------------------------------------
दो जगह टूटे तारों ने भी बढ़ाई मुश्किल
नगर के फरेंदा रोड पर ट्रेंड्स के पास बिजली का तार टूट गया, जिससे लोगों को चार से पांच घंटे तक हलकान रहना पड़ा। वहीं शास्त्री नगर वार्ड में शार्ट सर्किट होने से भी विद्युत आपूर्ति तीन से चार घंटे बंद रही। कर्मियो ने सुधार के बाद आपूर्ति को बहाल किया।
-------------------------------------

पकड़ी में चौबीस घंटे से ट्रांसफार्मर जला, लोग परेशान
पकड़ी बाजार में लगा ट्रांसफार्मर उमस व गर्मी के बीच शनिवार से ही जला हुआ है। उसके बदले न जाने से जहां लोग हलकान हैं। वहीं उनकी रातों की नींद भी गायब हो गई है। बिजली के न मिलने से बड़े हों या बच्चे, सभी जहां-तहां परेशान नजर आ रहे हैं। कस्बे में रहने वाले किशन ने बताया कि बिजली के न मिलने से जहां उमस व गर्मी से हालत खराब है वहीं मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। सूचना देने के बाद भी न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न न ही उनकी समस्या को दूर करने का कार्य किया गया।
--------------------------------------
गांव से लेकर नगर तक यह है बिजली देने का शेड्यूल
- जिला मुख्यालय पर 24 घंटे आपूर्ति
- तहसील व नगर पंचायत में 21 घंटे आपूर्ति
- ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे आपूर्ति
लो-वोल्टेज से भी जूझ रहे वार्डों के लोग
नगर के शिवनगर, आजाद नगर, विस्मिल नगर, अमरूतियां आदि वार्ड में भी लोग बिजली कटौती के साथ लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। मगर समस्या को दूर करने के लिए न तो विभागीय स्तर से पहल हो रही है और न ही जनप्रतिनिधियों के स्तर से।
--------------------------------------
हल्की खराबी में यह हाल, ट्रांसफार्मर जलने पर झेंलेंगे वार्डवासी
ट्रांसफार्मर के हल्की खराबी को ठीक करने में यदि कर्मियों को 10 से 12 घंटे लग जा रहे हैं। ऐसे में यदि ट्रांसफार्मर जल गया तो उसे बदलने में तो कई दिन लग जाएंगे। हालांकि विभागीय मानक के मुताबिक जिला मुख्यालय के ट्रांसफार्मर को 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र के ट्रांसफार्मर को 48 घंटे में बदलने की व्यवस्था है।
-------------------------------
चार कर्मियों को चेतावनी जारी कर स्पष्टीकरण तलब
अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि गर्मी व उमस के मौसम में तारों व ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है, जिसकी वजह से वह दगा दे रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद अधिक क्षमता के तार व ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करते हुए समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ कर्मियों की मनमानी सामने आने पर चार कर्मियों को चेतावनी जारी करते हुए सप्ताह भर में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सुधार न होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed