फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amidst Nepal agitation groom crossed border to get married

नेपाल का 'तारा सिंह': बेगम के लिए पार किया भारत का बॉर्डर, उग्र आंदोलन के बीच नहीं टूटी हिम्मत; Video

Wed, 10 Sep 2025 02:53 AM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: विकास कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 02:53 AM IST
सार

यह घटना नेपाल के आंदोलनों के बीच भारत-नेपाल संबंधों की मजबूती को दर्शाती है। शाहनवाज की पत्नी ने कहा, "हमारी शादी खुशी से हुई, भले ही सफर मुश्किल था।" 

विज्ञापन
Amidst Nepal agitation groom crossed border to get married
शादी के लिए बाइक पर पार की भारत की सीमा - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

नेपाल में चल रहे उग्र आंदोलनों ने न केवल सामान्य जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि शादी-ब्याह जैसे शुभ अवसरों को भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है। बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण यात्रा एक जोखिम भरी जंग बन गई है। ऐसे ही मुश्किल हालात में भैरहवा (नेपाल) निवासी शाहनवाज ने हिम्मत दिखाते हुए नौतनवा में अपनी शादी तय समय पर संपन्न कराई। मंगलवार की दोपहर तय शुभ मुहूर्त में दूल्हा बॉर्डर पार कर पहुंचा, जो इस दौर की एक प्रेरणादायक कहानी बन गई।

विज्ञापन

25 किलोमीटर के सफर में लगे कई घंटे
शाहनवाज ने बताया कि नेपाल में प्रदर्शनों की वजह से सड़कें अवरुद्ध हैं और यात्रा करना बेहद कठिन हो गया है। फिर भी, वह अपनी होने वाली पत्नी और परिवार की खुशी के लिए अकेले बाइक पर भैरहवा से नौतनवा रवाना हो गया। लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई घंटे लग गए। जैसे ही वह सोनौली बॉर्डर पर पहुंचा, वहां तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सख्ती से रोक लिया। बॉर्डर पर चल रही कड़ी जांच के कारण कोई भी वाहन आसानी से पार नहीं हो पा रहा था। नेपाल के आंदोलनों से भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी ने दिखाई दरियादिल
शाहनवाज ने अपनी परिस्थिति समझाते हुए एसएसबी के जवानों को बताया कि वह अपनी शादी के लिए जा रहे हैं। उन्होंने आईडी प्रूफ, शादी का कार्ड और अन्य दस्तावेज दिखाए। दूल्हे की व्यथा सुनकर जवान नरम पड़े और शादी का मकसद बताने के बाद उसे भारत प्रवेश की अनुमति दे दी। शाहनवाज ने कहा, "मैंने सोचा था कि शायद शादी टल जाएगी, लेकिन जवानों का सहयोग देखकर मन प्रसन्न हो गया। यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन सफर था, लेकिन खुशी का अंतिम पड़ाव भी।"

विज्ञापन

शाहनवाज की हिम्मत की सबने की सराहना
नौतनवा पहुंचते ही शाहनवाज का स्वागत हुआ। परिवार और रिश्तेदारों ने उनकी हिम्मत की सराहना की। शादी मंगलवार दोपहर ही संपन्न हो गई, जिसमें नेपाल के आंदोलनों के बावजूद कोई व्यवधान नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बॉर्डर पर सुरक्षा जरूरी है, लेकिन मानवीय आधार पर ऐसे मामलों में लचीलापन दिखाना चाहिए। एसएसबी के एक अधिकारी ने बताया कि शादी-ब्याह जैसे व्यक्तिगत मामलों में दस्तावेज सत्यापन के बाद अनुमति दी जाती है, लेकिन आंदोलनों के कारण सतर्कता बरती जा रही है।

सहास और प्रेम की मिसाल बनी शाहनवाज की कहानी
यह घटना नेपाल के आंदोलनों के बीच भारत-नेपाल संबंधों की मजबूती को दर्शाती है। शाहनवाज की पत्नी ने कहा, "हमारी शादी खुशी से हुई, भले ही सफर मुश्किल था।" महराजगंज जिले में बॉर्डर क्षेत्र के निवासियों को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शाहनवाज की यह कहानी साहस और प्रेम की मिसाल बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed