फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ambulance worker protest

एंबुलेंस कर्मियों ने कामकाज बंदकर किया प्रदर्शन

Mon, 26 Jul 2021 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
ambulance worker protest
पीजी कालेज ग्राउंड में धरने पर बैठे एम्बुलेंस कर्मी। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
एंबुलेंस कर्मियों ने कामकाज बंदकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- ठेका प्रथा बंद करने की मांग, महानिदेशक को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ठेका प्रथा बंद करने सहित 11 सूत्री मांग को लेकर सोमवार को 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों ने पीजी कॉलेज खेल मैदान में कामकाज बंद कर हड़ताल किया। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि कोरोना काल में एंबुलेंस कर्मचारी ने त्वरित सेवा दिया। इसके बाद भी शासन द्वारा कर्मचारियों के बारे में नहीं सोचा जा रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि एंबुलेंस कर्मियों ने कहा कि कई वर्षों से कार्य किया जा रहा है। लेकिन शासन द्वारा कर्मियों के हित पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर कई बार आवाज उठाई गई लेकिन कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया गया। एंबुलेंस कर्मी सातों दिन सेवा देते हुए जिले में मरीजों को सेवा देते हैं। वहीं शासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया जाता है। इसके बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाए। इस मौके पर राजन पांडेय, बृजेश, बिमलेश, अनिल शर्मा, दीपक जायसवाल, दीलिप, अमर दीप, विनय कुमार, सुनील, राजेश यादव, त्रिभुवन, विवेक, बृजेश, अशोक, विनोद, जनार्दन, विरेंद्र, सचिदानंद, बैजनाथ आदि एंबुलेंस कर्मी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल समाप्त करने के लिए वार्ता की जा रही है। जल्दी ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed