फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Alternative route closed due to rain in Dumkibas of Nawalparasi

Maharajganj News: नवलपरासी के दुमकीबास में बारिश से वैकल्पिक मार्ग बंद

Mon, 30 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Alternative route closed due to rain in Dumkibas of Nawalparasi
सोनौली (महराजगंज)। नवलपरासी जिले के बरदाघाट सुस्ता दुमकीबास, नवलपुर में बिनयी खोला का अस्थायी डायवर्जन अवरुद्ध हो गया है। रास्ता पार करने के दौरान एक मालवाहक ट्रक बीच नदी में फंस गया था जिसे मशक्कत के बाद निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से हो रही बारिश के कारण नवलपरासी जिले के बिनयी नदी में बाढ़ आने से छोटे और यात्री वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
जिला पुलिस कार्यालय नवलपुर के पुलिस उपाधीक्षक मधु नेपाल ने बताया कि होंगसी गेट-सरदी-जमीर से गुजरने वाले वैकल्पिक मार्ग पर खरंगे नदी में बाढ़ आने के कारण यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। बड़े वाहन डुमकीबास में बिनयी नदी पर बने डायवर्जन से जा रहे हैं, जबकि छोटे और यात्री वाहनों का परिचालन वैकल्पिक मार्ग से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ के कारण डायवर्जन फिर से बह गया। नदी में पानी बढ़ने के कारण यातायात बाधित है। वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रोका गया है।
टूटे हुए स्थान पर नया पुल बनाया जा रहा है। पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं, दाऊने खंड में निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण बारिश होते ही सड़क पर फिसलन होने और यातायात अवरुद्ध होने की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed