फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Alrtness high in Border area

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Sat, 14 Aug 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Alrtness high in Border area
महराजगंज ः इंडो- नेपाल बॉर्डर का निरीक्षण करते डीएम डॉक्टर उज्ज्वल कुमार व एसपी प्रदीप। - फोटो : MAHARAJGANJ
स्वतंत्रता दिवस : सीमा पर बढ़ी सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
विज्ञापन

महराजगंज/सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली, ठूठीबारी, झुलनीपुर सीमा पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार और एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता ने शनिवार दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर स्थानीय एसएसबी और नेपाल के अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा का जायजा लिया।
वहीं, स्वतंत्रता के मद्देनजर जांच और चौकसी तेज करने के निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत नेपाल की प्रमुख सीमा सहित पगडंडियों पर पुलिस और एसएसबी का कड़ा पहरा है। पुलिस और एसएसबी जवानों द्वारा शनिवार को नो मेंस लैंड पर नेपाल से आने वाले प्रत्येक वाहनों और लोगों की सघन जांच व तलाशी के बाद ही सीमा में प्रवेश करने दिया गया। सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस एवं एसएसबी ने संयुक्त रूप से चेंकिग अभियान चलाया जिसमें नेपाल से आने प्रत्येक व्यक्तिओं की सघन जांच के साथ वाहनों की जांच हुई। डीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त चौकसी के लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है।
विज्ञापन

एसएसबी जवानों के साथ पगडंडियों पर भी पेट्रोलिंग करने सार्वजनिक स्थानों पर जांच का निर्देश दिया गया है। एसपी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बरत रही है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र, प्रभारी कोतवाल शशांक शेखर राय, चौकी प्रभारी स्वतंत्रत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed