फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of irregularities in performance grant payments

Maharajganj News: परफॉर्मेंस ग्रांट भुगतान में अनियमितता का आरोप

Thu, 09 Oct 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in performance grant payments
सिसवा बाजार। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव की मिलीभगत से परफॉर्मेंस ग्रांट के धन का दुरुपयोग किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। शिकायतकर्ताओं ने ग्रांट का किसी अन्य मद में भुगतान कर सरकारी धन की अनियमितता करने का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी रवि, चंदन पटेल व अभिषेक पटेल ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कहा है कि पांच अक्तूबर को परफॉरमेंस ग्रांट के अंतर्गत देबर टोला पर मिट्टी भराई के मद में दो लेनदेन दर्शाए गए हैं, जबकि यह कार्य न तो परफॉरमेंस ग्रांट की स्वीकृत कार्य योजना में है, और न ही समाचार पत्रों में निविदा प्रकाशित कराई गई है।
विज्ञापन

दूसरा आरोप यह है कि हैंडपंप रिबोर और मरम्मत, बालू गिट्टी की आपूर्ति, चूना, ब्लीचिंग पाउडर, मिट्टी भराई, टेंपो मरम्मत, जेसीबी जैसे कार्यों का भुगतान एक ही फर्म को किया गया है, जिसकी जमीनी स्तर पर न तो कोई दुकान दिखती है, न भट्टी, न जेसीबी और न ही आवश्यक संसाधन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed