फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of irregularities in construction of Panchayat building, work stopped

Maharajganj News: पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा रोका काम

Fri, 23 Aug 2024 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 23 Aug 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in construction of Panchayat building, work stopped
महराजगंज। परतावल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत पिपरा लाला में पंचायत भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने काम रोक दिया। उन्होंने शुक्रवार को प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं कराया गया तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण अवधेश, राम अशीष, रामसेवक, जनार्दन, जितेन्द्र गुप्ता, इंद्रावती, प्रभावती आदि ने कहा कि पंचायत भवन का निर्माण लगभग एक दशक पहले कराया गया था। सरकार की मंशा है कि लोगों का सभी जरूरी कार्य ग्राम पंचायत में ही कर दिया जाए। इसके लिए पंचायत भवन का मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। मरम्मत कार्य में सफेद बालू व निम्न स्तर का सीमेंट प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीमेंट पूरी तरह से जम गया है। शिकायत करने पर न तो ग्राम प्रधान ध्यान दें रहें हैं और न ही पंचायत सचिव। इसके अलावा ग्राम सभा में इंडिया मार्का हैंडपंप मरम्मत कार्य, स्ट्रीट लाइट आदि के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया है, जबकि मौके पर सभी लाइटें खराब हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। गांव में अब तक न ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है और ना ही मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराया गया है। गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है।


ग्राम पंचायत सचिव पृथ्वीराज यादव ने बताया कि उक्त कार्य लगभग नौ लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। पूर्व में कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया था। उस दौरान कार्य मानक के अनुसार हो रहा था। पुराने भवन का प्लास्टर तोड़ दिया गया है, नया प्लास्टर कार्य कराया जा रहा है। कंसलटिंग इंजीनियर द्वारा भी समय समय पर निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed