{"_id":"69fcf5956c2cb608e10206ee","slug":"allegations-of-fraud-in-the-auction-and-tender-process-of-the-taxi-stand-demand-for-investigation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176849-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टैक्सी स्टैंड की नीलामी व टेंडर प्रक्रिया में धांधली का आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टैक्सी स्टैंड की नीलामी व टेंडर प्रक्रिया में धांधली का आरोप, जांच की मांग
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र, जिम्मेदार बोले आरोप निराधार
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की ओर से की गई टैक्सी स्टैंड की नीलामी व टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ममले में धांधली का आरोप लगाते हुए दो लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। जबकि जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन ने बृहस्पतिवार को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच की मांग की है। जबकि जिम्मेदार अधिकारियों ने आरोप निराधार बताया है।
आरोप है कि नगर पालिका की ओर से टेंडर के लिए नीलामी 30 अप्रैल एवं एक मई को निर्धारित की गई थी। 30 अप्रैल को कोई नीलामी बोली नहीं हुई। उसी दिन किसी के निधन के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। एक मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश था। इसके बाद भी उसी दिन टेंडर प्रक्रिया रखी गई लेकिन छुट्टी के कारण टेंडर नहीं हुआ। नियमानुसार यदि तिथि में परिवर्तन होता है तो नया गजट जारी किया जाना चाहिए था लेकिन नहीं किया गया। अभी टैक्सी स्टैंड की नीलामी नहीं की गई है। आरोप है कि मिलीभगत के जरिए खास चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
वर्जन
लगाए गए आरोप निराधार है। अभी टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। नियम के अनुसार ही नीलामी की जाएगी।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी